Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- योगी सरकार की नई पहल: जेन जी तक पहुंचेंगे युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी
- झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
- संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
- बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
- युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
- माया देवी बनीं आंदोलनकारी छात्रों को पिला रहीं हैं कॉफी
Author: News Maati
रांची। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों के लिए लंबे इंतजार के बाद नई मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी लागू कर दी गई है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर लागू इस नई व्यवस्था से करीब 13 साै अतिरिक्त पदों का सृजन होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और संस्था की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। मंत्री ने गुरुवार को कहा कि नई एचआर पॉलिसी जेएसएलपीएस कर्मियों के सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित…
रांची। रिम्स परिसर में बारिश के दौरान जलजमाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए रिम्स के निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा और अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिम्स निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने मंत्री को बताया कि लगातार बारिश के बीच मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति बनी थी। जांच में यह भी सामने…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को उद्योग विभाग ने देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ करीब 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सरकार का लक्ष्य बिहार को स्टील, टेक्सटाइल, ऊर्जा और फार्मा क्षेत्र में नई औद्योगिक पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश का प्रमुख स्टील हब बनाया जाएगा। श्याम स्टील, शाकंभरी इस्पात, नक्षित आयरन एंड स्टील, श्रीलंगटा बाबा मेटल्स, अंकुर स्टील और श्रीसमृद्धि स्टील सहित कई कंपनियां स्टील क्षेत्र में बड़े निवेश करेंगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। ग्लोबल रिनिवेबल…
भुरकुंडा (रामगढ़)। हरियाणा के हिसार जिले के नलवा गांव के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर ओपी जिंदल ने अपने दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और दूरदर्शी सोच के बल पर ऐसा औद्योगिक साम्राज्य खड़ा किया था। जिससे देश के इस्पात, ऊर्जा, अवसंरचना और विनिर्माण क्षेत्र को नई दिशा दी। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों—ईमानदारी, गुणवत्ता, नवाचार और राष्ट्रहित की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। ओम प्रकाश जिंदल (बाऊजी) का जन्म 7 अगस्त 1930 को हरियाणा के हिसार जिले के नलवा गांव में हुआ था। उन्हें मैन आॅफ स्टील कहा जाता था। उन्होंने साधारण शुरूआत से देश में स्टील, पावर और…
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एमआरबीएम) अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण करके एयरोस्पेस की दुनिया में धमाका कर दिया। ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से डीआरडीओ ने यह परीक्षण किया। मिसाइल ने अधिकतम सीमा तक जाकर अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अग्नि सीरीज की आधुनिक, घातक, सटीक और मीडियम रेंज की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल दुश्मन के कई टारगेट एक साथ तबाह कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण (एनसीए) के सामरिक बल कमान के अधीन रात को…
रांची। मेदिनीनगर शहर और सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बजराहा में गुरुवार सुबह पुलिस एवं एक अपराधी में मुठभेड़ हो गई। इस क्रम में उस अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। जख्मी अपराधी को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के शिवाला घाट स्थित कोयल रिवर फ्रंट…
लातेहार। मनिका प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को 10 हजार रुपये का रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह चबूतरा निर्माण योजना की राशि का भुगतान कराने के बदले लाभुक से रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार, मनिका प्रखंड की रांकीकला पंचायत निवासी प्रतिमा देवी के नाम से 80 हजार रुपये की लागत की चबूतरा निर्माण योजना स्वीकृत हुई थी। योजना का कार्य पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि पंचायत सेवक भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार…
रामगढ़। न्यू कॉलोनी बगीचा में हुई सुमित अग्रवाल की हत्या के मामले में एक और आरोपी पुरुषोत्तम कुमार उर्फ फुचकुन ने रामगढ़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की दबिश के कारण पुरुषोत्तम कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण तब हुआ जब पुलिस लगातार पुरुषोत्तम की गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश इसके कारण ही सुमित की हत्या का आरोपित पुरुषोत्तम कोर्ट की शरण…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों और उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को 13वें दिन जारी है। इस आंदोलन को राज्य भर के कई छात्र संगठनों से समर्थन मिल रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे प्रदर्शन को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि कई छात्र समूहों विरोध स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी उम्मीदवारों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की उनकी मांगों का समर्थन कर रहे हैं। मुख्य रूप से जेपीएससी परीक्षा के…
झांसी। कुख्यात माफिया अतीक अहमद बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत। जानकारी के अनुसार झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के…