Author: News Maati

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के मंच से विपक्ष को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं। योगी का यह बयान तब सामने आया, जब अखिलेश यादव ने अयोध्या आने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब अयोध्या कभी कर्फ्यू के दायरे में नहीं आएगी। यहां कोई दंगा-फसाद करने का साहस नहीं कर पाएगा। अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर सकेगा और न ही यहां के संतों का अपमान करने या रामभक्तों पर गोली चलाने का दुस्साहस कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए बड़े आरोप लगाए। इसके बाद इन आरोपों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने सोनिया गांधी को ‘इटावली चश्मा’ उतारकर पिछले 12 सालों में देश की तरक्की देखने की सलाह दी है। इसके साथ ही, भाजपा ने इमरजेंसी पर उनके बयानों और उनकी आने वाली आत्मकथा ‘बिलोंगिंग- ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर भी तीखे सवाल पूछे। ‘सोनिया गांधी के आरोपों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि अगर आप अपना इटावली चश्मा उतार देंगी, तो आपको भारत…

Read More

गुमला। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उरू गांव में शनिवार की शाम चार बजे आदिवासी नेत्री निशा भगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल के बीच संपन्न हुआ। मृतका को उनके पिता हांदु भगत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक, राजनीतिक दलों और पारिवारिक लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे लोग निशा भगत अमर रहे और निशा भगत को न्याय दो के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। इस संवेदनशील और दुखद मौके पर क्षेत्र में पहुंचे दिग्गज…

Read More

अयोध्या। उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को राम की नगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। दीपोत्सव पर 30 लाख दीये सरयू नदी के 56 घाटों पर प्रज्जवलित किये जा रहे हैं। समूची राम नगरी वेदमंत्रों, शंख ध्वनि और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रही। इस आयोजन के लिए रामनगरी को त्रेतायुग की तरह जगह-जगह चौक पूरना, रंगोली और ध्वजों, तोरणद्वारों से सजाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बडी संख्या में साधु-संत और आचार्य इस भव्य दीपोत्सव के साक्षी बने। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रामकथा पार्क में आयोजित दीपोत्सव…

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में इस सप्ताह रही जबरदस्त तेजी से प्रमुख सूचकांक पांच दिन में 8.5 प्रतिशत से अधिक उछल गए और पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद पहली बार सेंसेक्स 81 हजार अंक और निफ्टी-50 सूचकांक 25 हजार अंक के पार बंद हुआ। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से सप्ताह के पांच कारोबारी दिन में ही सेंसेक्स 6,568.49 अंक (8.82 प्रतिशत) चढ़कर शुक्रवार को 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में सभी पांच दिन लिवाली देखी गई। सोमवार को यह 1.66 प्रतिशत, मंगलवार को 1.62 प्रतिशत और…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा के करीब अपनी सामरिक और भारी एयरलिफ्ट क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए इतिहास रचा है। वायुसेना के चार इंजनों वाले भारी परिवहन विमान आईएल-76एमडी (जिसे गजराज के नाम से जाना जाता है) ने न्योमा एयरफील्ड में 13629 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग की है। गजराज की सामान ढोने की क्षमता इतनी अधिक है कि इसमें सीधे टी-72 मुख्य युद्धक टैंक को लोड करके ले जाया जा सकता है। इसके अलावा, यह एक साथ 6.5-टन क्षमता वाले 3 ट्रकों को ले जाने में सक्षम है। पूर्वी लद्दाख में सिंधु नदी के…

Read More

पटना। ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह जनता के बीच उनकी कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं, बल्कि जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के साथ उनकी मुलाकात की एक तस्वीर है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में उनकी संभावित एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। समझा जा रहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से उनकी राजनीत‍िक पारी की शुरुआत हो सकती है। काम्या मिश्रा और संजय झा, दोनों ने मुलाकात की तस्वीर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर…

Read More

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अपने सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क स्टारलिंक का बड़े पैमाने पर विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना अगली पीढ़ी के हजारों सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करने की है। इसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते इंटरनेट ट्रैफिक की जरूरतों को पूरा करना और नेटवर्क की क्षमता में कई गुना वृद्धि करना है। स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने निवेशक रॉन बैरन को दिए एक इंटरव्यू में इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अंतरिक्ष में स्टारलिंक के करीब 11,000 सैटेलाइट मौजूद हैं, जिनमें अधिकांश दूसरी…

Read More

नई दिल्ली। दिवाली के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में इस साल दोपहर बाद 2:20 बजे से लेकर 3:30 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हर साल दिवाली के दिन पारंपरिक तौर पर होने वाले इस एक घंटे के विशेष ट्रेडिंग सेशन का समय कुछ दिन पहले ही एनएसई और बीएसई द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था। इस बार दिवाली कल रविवार के दिन पड़ रही है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शेयर बाजार में नियमित कामकाज बंद रहता है लेकिन दिवाली के अवसर पर नए वित्तीय निवेश की शुरुआत करने…

Read More

नई दिल्ली। दीपावाली से पहले धनतेरस पर देशभर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर मोबाइल, टीवी, कपड़े, मिठाइयां और सजावट के सामान की खूब बिक्री हुई। इस बार दिल्ली में कारोबार एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया। देशभर में दीपावली से जुड़ा कारोबार 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शनिवार को एक बयान में अनुमान जताया कि दीपावली पर खरीदारी का यह आंकड़ा बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। कैट ने दिल्ली के व्यापारियों की ओर…

Read More