Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- योगी सरकार की नई पहल: जेन जी तक पहुंचेंगे युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी
- झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
- संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
- बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
- युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
- माया देवी बनीं आंदोलनकारी छात्रों को पिला रहीं हैं कॉफी
Author: News Maati
रांची। रामगढ़ राधागोविंद विश्वविद्यालय से संबंधित रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री के पास भेज दी गई है।रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी है कि यह विवि किस प्रकार से अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है और कैसे यहां से फर्जी डिग्री बांटने का कारोबार फल-फूल रहा था। दरअसल, यह विश्वविद्यालय विगत कुछ महीनों में ही शैक्षणिक घोटालों का अड्डा बन चुका है। इसका प्रमाण एक साथ 33 अभ्यर्थियों के महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद और पुख्ता हो गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस परिणाम के बाद उच्च शिक्षा विभाग से जांच…
रांची। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के आमरण अनशन समाप्त होने की चल रही खबरों को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवेंद्र महतो ने अपना आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है और वह केवल नमक मिला पानी पी रहे हैं। देवेंद्रनाथ महतो की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान सोनम वांगचुक ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए नमक पानी पीने की सलाह दी थी। इसके बाद कुछ मीडिया माध्यमों में अनशन समाप्त होने की खबरें प्रसारित हुईं, जिससे…
रांची। जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का सत्याग्रह और आमरण अनशन गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन अब केवल जेएसएससी और जेपीएससी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हो रहे हैं। धरनास्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो ने आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई छात्र 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और अन्न-जल का त्याग कर चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक गंभीरता से उनकी बात सुनने के…
रांची। असम में आई भीषण बाढ़ के बाद झारखंड सरकार ने मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष में 03 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि असम इस समय बाढ़ की बड़ी आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ से लोगों की जान गई है, कई परिवारों का घर उजड़ गया है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में सभी राज्यों का एक-दूसरे की मदद करना जरूरी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार और राज्य…
रांची,। वन विभाग में अधिकारियों और कर्मियों की कमी से संबंधित न्यायालय के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड उच्च न्यायालय में हुई। मामले में जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया गया कि अस्सिटेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट एवं रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की मेंस की परीक्षा हो गई है, इसका रिजल्ट भी निकल गया है। फिजिकल टेस्ट का डेट भी आ गया है। लेकिन जेपीएससी के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही यह परीक्षा सीआईडी जांच के दायरे में भी आ सकता है। इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस पर अदालत…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में प्रारंभिक जांच (पीई) के मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर अदालत के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड उच्च न्यायालय में हुई। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि एसीबी में लंबित सभी प्रारंभिक जांचों की वर्तमान एवं अद्यतन स्थिति रिपोर्ट तैयार कर सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करें। इससे पहले हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि एसीबी में कई प्रारंभिक जांच 11 साल से अधिक समय से लंबित पड़े हैं। प्रारंभिक जांच लंबित रहने…
रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच सहित अन्य मांगों को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र-युवा अभ्यर्थियों का सत्याग्रह गुरुवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पहले से ही बडी संख्या में जुटे छात्र और अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगे पूरी होने तक आंदोलन करने का आह्वान किया। आंदोलनकारियों ने अपील करते हुए कहा कि हेमंत काका जेपीएससी को बचाइए। इससे संबंधित कई पोस्टर अनशन स्थल पर लगाए गए थे। छात्रों का कहना था कि वर्षों की मेहनत के बाद भी यदि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी के दौरान होने वाली मनमानी, धमकी और उत्पीड़न पर लगाम लगाने के लिए सख्स गाइडलाइन जारी किए हैं। नए नियमों के तहत अब रिकवरी एजेंट न तो कर्जदार को बार-बार फोन या मैसेज कर परेशान कर सकेंगे और न ही रिश्तेदारों, दोस्तों या कोवर्कर्स पर दबाव बना सकेंगे। इतना ही नहीं, मोबाइल फोन लोन के मामलों में भी बैंक अब मनमाने तरीके से फोन लॉक नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर हर घंटे 250 रुपये मुकावजा देना पड़ सकता है। ये सभी नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। आरबीआई का कहना…
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि हालिया छात्र आंदोलनों और जेन जी को लेकर कहा कि यदि जेन जी विरोध-प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें देशविरोधी नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की अपनी नई पीढ़ी है और उनके मुद्दों को संवाद के जरिए समझकर समाधान निकालने की जरूरत है।एक छात्र संवाद कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि अगर जेन जी प्रदर्शन कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि वे एंटी-नेशनल हैं। वे हमारे अपने लोग हैं, हमारी अगली पीढ़ी हैं। मेरा मानना है कि जेन जी…
पटना। बिहार में सवर्ण समाज से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। राज्य के सभी 38 जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती होगी। इन अधिकारियों का उद्देश्य शिकायतों का जिला स्तर पर ही त्वरित निपटारा करना होगा। इससे लोगों को बार-बार पटना स्थित राज्य सवर्ण आयोग का रुख नहीं करना पड़ेगा।जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। नोडल अफसरों का काम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से जुड़े मामलों, जातीय भेदभाव, उत्पीड़न और सरकारी योजनाओं के लाभ में आने वाली बाधाओं पर नजर रखना होगा साथ ही जरूरत पड़ने…