Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    November 6, 2026

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे
    • 16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
    • औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास
    • धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार
    • पलामू : 10 लाख का इनामी नक्सली गोदराई मुंबई में गिरफ्तार
    • बिहार के 2 नवनिर्वाचित MLC की सदस्यता पर लटकी तलवार, यारी पड़ी भारी
    • बेंगलुरु : सात लोगों की हत्या के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया
    • OBC क्रीमीलेयर सिर्फ माता-पिता के वेतन से तय नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » OBC क्रीमीलेयर सिर्फ माता-पिता के वेतन से तय नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज
    Blog

    OBC क्रीमीलेयर सिर्फ माता-पिता के वेतन से तय नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज

    News MaatiBy News MaatiNovember 6, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ओबीसी क्रीमी लेयर आरक्षण के मामले में केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दोहराया कि ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर तय करते समय माता-पिता की वेतन से होने वाली आय को शामिल नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि क्रीमी लेयर से बाहर रखने का निर्धारण माता-पिता की आय के बजाय उनकी सेवा संबंधी स्थिति और पद के आधार पर किया जाएगा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने ‘भारत सरकार बनाम रोहित नाथन’ मामले में ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर के मानदंडों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया था। क्रीमी लेयर का निर्धारण ‘स्टेटस-बेस्ड’ या पद-आधारित है, न कि पूरी तरह ‘इनकम-बेस्ड’ (आय-आधारित)। माता-पिता का पद (जैसे ग्रुप ए, बी, सी या डी) क्या है, यह देखना जरूरी है।आमतौर पर माना जाता है कि 8 लाख से अधिक सालाना आय होने पर उम्मीदवार क्रीमी लेयर में आ जाता है। लेकिन मूल नियमों (1993 ऑफिस मेमोरेंडम) के अनुसार, वेतन और खेती की जमीन से होने वाली आय को इस 8 लाख की गणना से कड़ाई से बाहर रखा गया है। खारिज की गई केंद्र सरकार की याचिका में सबसे बड़ी मांग यह थी कि सुप्रीम कोर्ट इस फैसले को ‘रेट्रोस्पेक्टिव’ यानी पिछली तारीख के बजाय ‘प्रोस्पेक्टिव’ या भविष्य की तारीख से लागू करने का आदेश दे।सरकार का तर्क था कि अगर 11 मार्च के फैसले को पिछली तारीखों से लागू किया गया, तो साल 2012 से अब तक हो चुकी नियुक्तियों, सेवा आवंटन (जैसे आईएएस, आईपीएस, आईएफएस कैडर आवंटन) और सीनियरिटी लिस्ट को दोबारा बदलना पड़ेगा। इससे उन कर्मचारियों पर भी असर पड़ेगा जो इस केस में पक्षकार भी नहीं हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाएगी।केंद्र सरकार ने कोर्ट से मांग की थी कि पीएसयू, बैंकों और प्राइवेट सेक्टर के पदों की तुलना सरकारी रैंक से करने के लिए एक नई, समान नीति तैयार करने के लिए सरकार को 2 वर्ष का समय दिया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।याचिकाकर्ता के वकील वरुण ठाकुर ने मीडिया से कहा, “ओबीसी आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों, खासकर ‘क्रीमी लेयर’ और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से जुड़े मुद्दों को आज एक बार फिर स्पष्ट किया गया है। 11 मार्च को अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया था कि ‘क्रीमी लेयर’ का दर्जा तय करते समय वेतन और कृषि से होने वाली आय को नहीं गिना जाएगा। इसके बावजूद, भारत सरकार ने एक अर्जी दायर की। इसमें कहा गया कि फैसला तो सही है, लेकिन इसे भविष्य से लागू किया जाना चाहिए। जो लोग पहले ही अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं, उन्हें कोई राहत नहीं दी जानी चाहिए।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    November 6, 2026

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,447

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,152

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    By News MaatiNovember 6, 20266

    रांची । रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नाम को लेकर विवाद…

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026

    धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    November 6, 2026

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026

    धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

    November 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.