Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
- 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
- तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
- रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
- जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
Author: News Maati
पटना। मठों-मंदिरों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सेल बनेगा। शुक्रवार को विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में धार्मिक न्यास, मठ, मंदिर, देवालय की भूमि की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज करने तथा इसके लिए समन्वित तंत्र विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, विधि विभाग के विशेष सचिव वैष्णव शंकर मल्होत्रा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव…
भुज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में कहा कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है और अगले दो वर्षों में देश का सीमावर्ती क्षेत्र दुश्मनों की बुरी नजर से हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा ढांचे और बीएसएफ जवानों के पराक्रम के बल पर भारत की सीमाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ अपनी स्थापना के 60वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा की अवधारणा को नए सिरे से…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही एक करोड़ से अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद की। पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लातेहार होकर बिहार ले जाई…
मुंबई। मानसून के कमजोर रहने के अनुमान और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,092 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 24,550 अंक से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में बिकवाली बढ़ने से बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,092.06 अंक यानी 1.44 प्रतिशत गिरकर 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,278.69 अंक टूटकर 74,589.11 अंक तक आ गया था। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में गिरावट…
जम्मू। इस वर्ष 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 670 अर्धसैनिक कंपनियों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। यह तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस वर्ष देश भर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के दक्षिण कश्मीर हिमालय में भगवान शिव के पवित्र हिमशिला के दर्शन करने की उम्मीद है। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ जी गुफा मंदिर सहित यात्रा मार्ग में कुछ ऊंचाइयों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ हिस्सों पर सेना भी तैनात रहेगी। इस वर्ष की यात्रा लगभग दो महीने तक चलेगी और केंद्र सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर दूसरे चरण के दीर्घकालिक पूवार्नुमान में इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की चेतावनी दी। मौसम विभाग के अनुसार, जून में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिल्ली स्थित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन और आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मौसम के पूवार्नुमानों को साझा किया।सचिव ने बताया कि जून से सितंबर 2026 के दौरान देश में कुल मानसूनी वर्षा दीर्घकालीन औसत (एलपीए) का लगभग 90 प्रतिशत रहने…
भोपाल। अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को मृतका की सास (रिटायर्ड जज) गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को न्यायाधीश शोभना भलावे के समक्ष पेश किया। जहां अदालत ने सीबीआई की मांग पर दोनों को 5-5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दरअसल, सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के वकीलों ने मामले की कड़ियों को जोड़ने और गहन पूछताछ के लिए दोनों आरोपितों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जिस पर बचाव पक्ष के वकीलों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने दोनों की…
सीवान। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार की सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक युवती अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।ग्रामीणों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था,…
रांची। रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में इसी प्रकार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। बोकारो, धनबाद,…
धनबाद । धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डुमरी दो नंबर गली में अचानक…