Author: News Maati

रांची। पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चल रहे साइबर ठगी के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद गठित विशेष टीम ने अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर स्थित फ्लैट में अचानक धावा बोला। पुलिस कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। पुलिस ने महिला और पुरुष समेत करीब एक दर्जन को गिरफ्तार किया। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि फ्लैट का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। मौके से दर्जनों एटीएम कार्ड, लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।…

Read More

राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात्रि नाव हादसे में 11 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट सिंघेश्वर राय के यहां भोज था। एक छोटी नाव पर करीब 15 से 20 बच्चे सवार होकर भोज खाने के लिए ढाब के उस तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीच ढाब में नाव डूब गई। नाव डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर…

Read More

रांची। झारखंड की लगभग 43 हजार सहियाओं के लिए दुर्गा पूजा का यह त्योहारी सीजन खुशियों भरा रहने वाला है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को छह महीने की बकाया प्रोत्साहन राशि एक साथ उनके बैंक खातों में भेजने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को 51.91 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों को हस्तांतरित कर दी है। अपर मुख्य सचिव ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि पूजा अवकाश शुरू होने…

Read More

रामगढ़। मां को खोने का गम, परिवार की परंपराओं के निर्वहन की जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा का दायित्व—झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन तीनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभा रहे हैं। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के बीच मुख्यमंत्री लगातार छठे दिन गांव में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीणों और वहां पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मां की स्मृति में निभाईं पारंपरिक रस्मेंमंगलवार, 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी अनुशासन का लगातार उल्लंघन करने के मामले में तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि योगेंद्र साव द्वारा मीडिया के माध्यम से गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री के विरुद्ध लगातार आपत्तिजनक, अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां किए जाने के कारण उन्हें 20 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब की समीक्षा, 26 सितंबर को व्यक्तिगत सुनवाई और प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की…

Read More

रांची। रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार से जुड़े संजीव कुमार सिंह की अवमानना याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान पर्यटन विभाग के सचिव की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया। उनकी ओर से बताया गया कि रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार के लिए तैयार की गई 102 करोड़ की डीपीआर को विभागीय मंत्री के पास भेजा गया है, वहां से वित्त विभाग में जाएगा। वित्त विभाग से अप्रूवल मिलने के बाद इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद डीपीआर की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी जाएगी। अदालत ने कहा कि शपथ पत्र…

Read More

पटना। पटना हाई कोर्ट ने 1996 के चर्चित जहानाबाद (अब अरवल) नरसंहार मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ट्रायल अदालत के 3 अप्रैल 2023 के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसके तहत 13 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद और न्यायाधीश कुमार मनीष की खंडपीठ ने सभी अपीलकर्ताओ को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। यह घटना 8 अगस्त 1996 की रात की है, जब करपी थाना क्षेत्र के केयार आहर के पास पानी की सिंचाई के विवाद को लेकर 30-40 अज्ञात उग्रवादियों ने एक झोपड़ी पर हमला…

Read More

रांची। अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों का प्रशिक्षण मंसूरी के साथ झारखंड में भी होगा। मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी ने प्रस्ताव दिया है कि आइएएस का साढ़े तीन माह का फाउंडेशन कोर्स झारखंड के रांची स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा लोक संस्थान में कराया जा सकता है। इस कार्य के लिए महाराष्ट्र और तेलंगाना की राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी का भी चयन हुआ है। दरअसल, साल भर में श्रीकृष्ण सिन्हा लोक संस्थान को बेहतर शिक्षण, गुणवत्ता और पर्यावरण के लिए आइएसओ प्रमाणपत्र मिले हैं। राज्य और केंद्र के अधिकारियों के फाउंडेशन कोर्स और सेवा काल के…

Read More

रामगढ़। गुरुनानक पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक ‘देसी बीट्स, गरबा फीट’ गरबा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार काे किया गया। भारतीय संस्कृति, लोकनृत्य और पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया की थाप, संगीत की मधुर धुन और मनोरंजक खेलों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष की पत्नी देवेंदर कौर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिक्षिका सिमरन ने अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं, शिक्षिका अर्शी सुल्ताना और मनप्रीत कौर की स्वागत गीत प्रस्तुति ने वातावरण को मधुर और आनंदमय बना…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने झारखंड के रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के हॉस्टल में एक छात्र की मौत के मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार समिति की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी करेंगी। समिति में एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक और शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति को घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने और संस्थान में लागू दिशा-निर्देशों के अनुपालन का आकलन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

Read More