Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना । बिहार की युवा मुक्केबाज अंशु अब अंतरराष्ट्रीय रिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अंशु ने अंडर-19 विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनका चयन 48 किलोग्राम वर्ग में हुआ है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारीरवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 28 अक्टूबर तक बुडवा, मोंटेनेग्रो में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले युवा मुक्केबाजों के बीच अंशु भारतीय टीम की जर्सी में रिंग पर…
भुरकुंडा (रामगढ़)। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर ओपी जिंदल स्कूल पतरातू में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह, उमंग और खेलभावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के सीनियर एवं प्राइमरी विंग में आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों ने पूरे परिसर को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ में हिस्सा लिया तथा अपनी सहनशक्ति, अनुशासन, धैर्य और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उर्स के पवित्र अवसर पर वह राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। हेमंत सोरेन ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की…
गढ़वा। जिले की श्री बंशीधर नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में पिछले दिनों जनजातीय महिला के साथ डायन कहकर मारपीट और खौलता हुआ पानी डालने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुये छह आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रमिला देवी (52), दया उरांव (68), गया उरांव (70), सोनू उरांव (24), बिकेश उरांव उर्फ बिकाश उरांव (28) एवं श्रद्धा देवी (50) शामिल हैं। सभी भोजपुर गांव के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त की शाम में भोजपुर गांव निवासी विशुनदेव उरांव की पत्नी दिलबसिया देवी (55 वर्ष) को डायन-बिसाही…
रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने नए और युवा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। रविवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पांच अगस्त, 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद नए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा-पत्र के माध्यम से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। के. रवि कुमार ने कहा कि एक अक्टूबर, 2026 को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा समय में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात दिव्या मित्तल ने कहा कि पद तो आज छूट गया, लेकिन वह सपना नहीं छूटेगा, जो देश की मिट्टी ने उन्हें दिया है। उन्होंने अपनी प्रशासनिक यात्रा के अनुभवों और लोगों से मिले प्यार, सम्मान और विश्वास को याद करते हुए कहा कि सरकारी फाइलों के पीछे एक व्यक्ति होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही न्याय है। उनका यह पोस्ट वायरल हो…
नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से नशे की समस्या से भारत को मुक्त कराने और युवाओं के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ अभियान पूरे देश में जोर पकड़ रहा है। उन्होंने कहा, ”इसका लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है – नशामुक्त युवा, नशामुक्त भारत। आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त भारत और अपने युवाओं के मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए प्रयास करें।” ‘नशामुक्त भारत अभियान’ 15 अगस्त 2020 को मादक पदार्थों की…
पटना । भारत को मंदिरों और धार्मिक परंपराओं की विविधता के लिए जाना जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे अनेक प्राचीन मंदिर हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। बिहार के कैमूर जिले में स्थित मां मुंडेश्वरी देवी मंदिर भी इन्हीं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में शामिल है। पंवरा पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अपनी प्राचीनता, स्थापत्य शैली और यहां होने वाली पूजा की परंपराओं के कारण विशेष महत्व रखता है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां लंबे समय से पूजा-अर्चना का क्रम जारी है और यह भारत के प्राचीन सक्रिय हिंदू…
न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पर्यावरण और दुनिया को बचाए रखना इंसानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित सार्वभौमिक एकता समारोह में विकास के ऐसे मॉडल की वकालत की है, जो प्रकृति को नष्ट किए बिना लोगों को समृद्ध होने की अनुमति दे। समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को अक्सर एक-दूसरे के विरोधी लक्ष्यों के तौर पर पेश किया जाता है। उन्होंने कहा, “दुनिया कई समस्याओं का सामना कर रही है। विकास से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।…
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच हस्ताक्षरित शांति समझौता ज्ञापन (एमओयू) ईरान, पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया के हित में है। ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि इस समझौते के लागू होने के बाद अमेरिका और इजरायल क्षेत्र में अराजकता, आक्रामकता और असुरक्षा पैदा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के देशों को स्थिरता और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी एक बयान में दी गई। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के…