Author: News Maati

रांची । झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से टेंडर की प्रगति पर जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार को निविदा प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्रवाई से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने से छूट देने के लिए आवेदन दिया गया। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए अगले आदेश तक डीजीपी को…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शांतनु मिश्रा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। शांतनु मिश्रा ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के प्रति आभार व्यक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से झारखंड में पंचायती राज…

Read More

रांची। रांची स्थित सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल (जिला स्कूल) और उसके छात्रावास की जर्जर स्थिति पर झारखंड उच्च नयायालय ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने स्कूल की स्थिति से संबंधित तस्वीरें देखीं और मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस अपने नाम के अनुरूप बेहतर होना चाहिए था, लेकिन स्कूल भवन और छात्रावास की हालत पीड़ादायक है। उच्च नयायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को 28 अक्टूबर तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पिंजरा पोल गौशाला स्थित ऐतिहासिक कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपना 57वां दुर्गा पूजा महोत्सव भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाएगी। महोत्सव की तैयारियों के तहत गुरुवार को समिति की ओर से विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर रांची सहित पूरे झारखंड के श्रद्धालुओं को सपरिवार पूजा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बंका ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल और मां भगवती का दरबार आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है। इसके निर्माण और सजावट में समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च का मुद्दा भी उठा, जिस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। न्यायपालिका को कोई डरा नहीं सकता सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों ने SIR में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने वाला व्यक्ति केवल अपने पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर उस पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ नहीं मांग सकता, जिससे वह धर्म परिवर्तन से पहले जुड़ा था। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने तमिलनाडु सरकार की अपील खारिज करते हुए मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।मामला तमिलनाडु सरकार के 9 मार्च 2024 के उस शासनादेश से जुड़ा था, जिसके तहत पिछड़ा वर्ग (BC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), विमुक्त समुदायों और अनुसूचित जातियों के ऐसे लोगों…

Read More

रांची। राजकीयकृत मध्य विद्यालय ( कांटाटोली चौक ) में बुधवार को ‘नेत्र जाँच शिविर’ लगाया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर व लाइफ केयर की ओर से आयोजित शिविर में डॉ. हेमलता भारती ने दर्जनों छात्रों के आंखों की जांच की। क्लब के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि ‘विज़न केयर सप्ताह’ के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने क्लब के सचिव प्रकाश अग्रवाल, पुष्पलता वर्मा, श्रवण बर्णवाल, गणेश सिंह, बाला सिंह, बिनोद बरनवाल, प्रमोद ओझा, विजय जी, अनीता साहू ने मुख्य भूमिका निभाई।

Read More

रांची। छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध मौत के बाद भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची में जारी विद्यार्थियों का आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। संस्थान की व्यवस्थाओं में सुधार और मामले की जांच को लेकर मिले आश्वासनों के बाद विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन रोकने का निर्णय लिया। इस बीच शिक्षा मंत्रालय ने संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव को 30 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी अनुपस्थिति में पश्चिम बंगाल स्थित भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST), शिबपुर के निदेशक प्रो. वीएमएसआर मूर्ति को IIIT रांची के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह गुरुवार…

Read More

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। बुधवार की रात पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के समीप हुई इस घटना में गोली लगने से उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद उत्पाद विभाग…

Read More

आरा। बिहार के आरा में आज सुबह अपराधियों ने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की कर दी। मृतक का नाम राम कुमार सिंह है। वे कस्टम विभाग के रिटायर्ड अफसर भी थे। उन्हें नवादा थाना इलाके के जैन कॉलेज के नजदीक अपराधियों ने घेर कर तब गोलियां मारीं जब वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। शहर के अति व्यस्ततम इलाका नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज गेट के समीप का बताया जा रहा है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सिंह को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधी उनकी मौत…

Read More