Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। रक्षाबंधन पर झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। उन्होंने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सम्मान के प्रतीक इस पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। तिर्की ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला अवसर है। इस पवित्र रिश्ते की भावना समाज और देश को एकजुट करने की प्रेरणा देती है। तिर्की ने कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे से भी मुलाकात की…
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अधीन झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 में रिश्वत के बल पर सफल हुए चार अभ्यर्थियों को सीआईडी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी व आनंद कुमार सिंह शामिल हैं। दीपक कुमार धनबाद के श्यामली होटल नावाडीह के डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट का निवासी है। वहीं, उमेश कुमार राय मूल रूप से बिहार के भेजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के काकिला डयूल का निवासी है और वर्तमान में बोकारो के दुग्दा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी स्थित क्वार्टर…
पटना। राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच मीठापुर से बाईपास की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। मीठापुर-करबिगहिया नवनिर्मित फ्लाईओवर और सर्विस पथ के शुरू होने से अब मीठापुर गोलंबर से करबिगहिया गोलंबर, पुराने बस स्टैंड और एनएच-30 (बाईपास) की ओर आवागमन पहले की तुलना में आसान हो गया है। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बाईपास से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को पुराने जाम वाले रास्तों में फंसने की समस्या कम होगी।परियोजना के फेज-एक के निर्माण पर करीब 249 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके तहत चार लेन का 1150 मीटर लंबा फ्लाईओवर…
रांची,। झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुनावी तैयारियों और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। टीम की ओर से 35 सदस्यों के चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने व्यवसायियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि चेंबर व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। उनकी प्राथमिकता व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना, बाजार से जुड़ी परेशानियों को संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना तथा…
रांची। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनात्मक रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने भी बच्चों के साथ हंसी-मजाक किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी बातों का आत्मीयता से जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाई-फाइव करते और उनसे बातचीत करते नजर आए। एक बच्ची ने उन्हें कमल के आकार की राखी बांधते…
रांची। नामकुम अंचल में जमीन की खरीद-बिक्री, दाखिलखारिज में कथित गड़बड़ी और राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। एसीबी ने नामकुम अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) श्वेता वर्मा समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी में तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा के अलावा तत्कालीन सीआई मनोज कुमार और दीपक कुमार को आरोपी बनाया गया है। एसीबी की ओर से शुक्रवार को शपथ पत्र के माध्यम से झारखंड उच्च न्यायालय को प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति…
रांची। झारखंड सरकार की ओर से जारी उस अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसमें असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (एपीपी) रेगुलर एवं बैकलॉग परीक्षाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। अदालत ने फिलहाल सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई। अदालत ने याचिका पर राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की गई है। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत…
हरिद्वार। रक्षाबंधन के पर्व पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को डाक से कंगना को तोहफा और मिठाई भेजे। उन्होंने कहा कि कंगना को फोन भी करेंगे। उन्होंने कहा देश में किसी भी वजह से बैर नहीं होना चाहिए। किसी भी विवाद को नफरत में नहीं बदलना चाहिए। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बयानबाजी चर्चा में है। कंगना ने युवाओं पर टिप्पणी करते हुए जेनरेशन गटर शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताते हुए इसे गलत बताया और उनकी सोच पर सवाल उठाया था। रिपोर्टों के मुताबिक…
जामताड़ा। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा के मिहिजाम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने मंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री ने सभी बहनों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मां और बहनों का सम्मान उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं को सम्मान, अधिकार और सुरक्षा दिलाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में काम…