Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
- राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास किया खाली, जानें कहां बनाया आशियाना
Author: News Maati
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रिम्स अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आदेश मे खंडपीठ ने न केवल अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी रखा है, बल्कि उन अधिकारियों के खिलाफ एसीबी जांच के भी आदेश दिए हैं, जिन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण और रसीद काटने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि जिन लोगों के घर गिराए जा रहे हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए और इसका खर्च दोषी अधिकारियों और बिल्डरों से वसूला जाएगा। अदालत…
रांची । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कुछ हिस्सों में ठंड और घने कोहरे को लेकर रविवार को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा जिलों के लिए सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ठंड को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी सहित कुल 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रावास में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।मृतका की पहचान प्रिंसी कुमारी (20), पिता राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्रिंसी झारखंड के जमशेदपुर की निवासी थी और पूंजीपथरा स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।विस्तृत समाचार…
कोलकाता,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कोलकाता में आयोजित व्याख्यानमाला के दौरान संघ की स्थापना, विचारधारा, कार्यपद्धति और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संघ किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि हिंदू समाज को संगठित करने और राष्ट्र को वैभवशाली बनाने के उद्देश्य से बना है। संघ को लेकर समाज में जो धारणाएं बनती हैं, वे अक्सर अधूरी जानकारी और गलत नैरेटिव पर आधारित होती हैं। रविवार को साइंस सिटी में दो व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए सरसंघचालक ने कहा कि लोग संघ का नाम तो…
सम्मानित किये गए प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव रांची | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम) की व्यापारिक प्रकोष्ठ की ओर से ‘कायस्थ व्यवसाय निर्देशिका’ का लोकार्पण रविवार शाम को किया गया। कड़रू रोड स्थित होटल पर्ल में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कायस्थ समुदाय के व्यावसायिक विकास, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के लिए इस निर्देशिका को मील का पत्थर बतायामौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभू चौधरी एवं सचिव ए सिन्हा को…
रांची। रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने कार्रवाई की और रविवार को थाना परिसर में आयोजित मोबाइल वितरण समारोह के दौरान उनके असली धारकों को मोबाइल सौंपे। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, जगरनाथपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र से अलग-अलग समय पर गुम हुए लगभग 50 मोबाइल फोन…
रांची। झारखंड के चाईबासा में झोले में शिशु के शव को ले जाने की हालिया घटना के बाद राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी जिलों में मोक्ष वाहन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में अनिवार्य रूप से चार-चार मोक्ष वाहन (मॉर्च्युरी वाहन) उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि एक माह के भीतर सभी…
रांची झारखंड की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक नगरी रांची के जिला स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तैयारियां रविवार को भूमि पूजन के साथ जोर-शोर से शुरू हो गईं। भूमि पूजन कार्यक्रम में समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण के अलावा मंडप निर्माण से जुड़ी संस्था के कर्मचारी व प्रतिनिधि तथा स्थानीय लेखक और संस्कृतिकर्मी उपस्थित रहे। यह पुस्तक मेला 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जहां अक्षरों की दुनिया सजेगी। मेले में एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी पुस्तकों की व्यापक…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी विधेयक, 2025’ (वीबी-जी राम जी) को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ यह विधेयक क़ानून बन गया। इससे पहले संसद के दोनों सदन इस विधेयक को पास कर चुके हैं। अब ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। नए कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्त वर्ष 125 दिन का वैधानिक मजदूरी रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा, जो पहले 100 दिन था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, यह अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 का स्थान लेगा…
नई दिल्ली। रेलवे ने 26 दिसंबर से अपने यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई बढ़ोतरी के तहत 500 किलोमीटर तक नॉन एसी यात्रा के लिए महज 10 रूपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का कहना है कि उसकी ऑपरेशन लागत में पिछले 1 साल में ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए रेलवे एक तरफ माल ढुलाई बढ़ा रहा है और दूसरी ओर यात्री किरायों को बेहतर करने में लगा है। रेल मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में जानकारी साझा की। रेलवे का कहना है कि बढ़ाया गया 26…