Author: News Maati

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को राशन वितरण (पीडीएस) घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोलकाता, बर्धवान और उत्तर 24 परगना के हाबरा में सप्लायरों और निर्यातकों से जुड़े 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस की टीम ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम-2002 (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की। जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई है, वह राशन वितरण घोटाले के मामले में आरोपी निरंजन चंद्र साहा और अन्य लोगों से जुड़े हैं। हाबरा में एक कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। इस…

Read More

हजारीबाग: जिले के बरही में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी बैंक डकैती की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को निशाना बनाते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार अपराधी पूरी तैयारी के साथ बैंक में दाखिल हुए। सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट, मास्क और गमछे का इस्तेमाल किया था। बदमाशों के पास देसी हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने बैंककर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया।इसके…

Read More

रांची । रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने हत्या के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली, जिससे इस घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विश्वास मत पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम पिछले 21 सालों से चल रहा है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नीतीश कुमार ने ‘थ्री सी’ यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं किया, उसी तरह आगे भी इन तीन सी से समझौता नहीं होगा। उन्होंने लालू यादव की पाठशाला से निकलने के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि यह सत्ता किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने…

Read More

लोहरदगा । झारखंड के लोहरदगा जिले में नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप की है, जहां शराब लदे एक मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर घंटों आवागमन बाधित रहा और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुड़ू थाना क्षेत्र के रोन्हैया कोलसिमरी गांव निवासी विषुण भगताइन अपने पुत्र किशोर भगत और भतीजा निरंजन उरांव के साथ स्कूटी पर सवार होकर मांडर अस्पताल जा रही थीं,…

Read More

नई दिल्ली/रांची । झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की जांच को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में राज्य सरकार को देश की सर्वोच्च अदालत से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा और…

Read More

पटना । बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने विधानसभा में शुक्रवार को अपना बहुमत साबित कर दिया है। विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। विश्वास मत पर बहस के बाद सदन में सत्ता पक्ष के पक्ष में बहुमत रहा, जबकि विपक्ष संख्या बल के मामले में पीछे रह गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रस्ताव के पास होने की घोषणा कर दी। संख्या बल के हिसाब से पहले से ही वोटिंग की संभावना कम थी।243 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार को अपना बहुमत साबित करने के लिए 122 वोटों की…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी में पार्टी सुप्रीमो यानी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आप संसदीय दल में फूट पड़ गई है। आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक ने सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी आलाकमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं । राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सही आदमी, लेकिन गलत पार्टी में था। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सही आदमी हूं, लेकिन गल पार्टी में था। इसलिए मैंने आज से…

Read More

कोलकाता: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत सकती है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने बताया कि यह आंकलन भाजपा की राज्य इकाई द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान को ध्यान में रखते हुए भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।मतदान प्रतिशत को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति देशभर के जनप्रतिनिधियों का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के जनप्रतिनिधियों का हार्दिक अभिनंदन। जनसेवा के साथ राष्ट्रसेवा के प्रति आप सभी का समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।” इसके साथ ही, पीएम मोदी ने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम्। नात्मप्रियं प्रियं राज्ञः प्रजानां तु…

Read More