Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा
- 734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
Author: News Maati
मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक, अंचल एवं थाना को मॉनिटर करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक माह में दो दिन पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। यह सहयोग कार्यक्रम के तहत संचालित होगा। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय तक फाइल रोककर रखनेवाले अधिकारियों पर सख्त…
रांची। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का नग्न शव बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी नामक युवक पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। शव बरामद होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की। इस दौरान…
जागरूकता अभियान को मिली नई गति नेत्रदान – अंगदान शिविर का आयोजन रांची। नेत्रदान जैसे महादान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेते हुए समाज को प्रेरित किया। उन्होंने न केवल नेत्रदान का फॉर्म भरा, बल्कि लोगों से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के समाज कल्याण (महिला) एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित नेत्रदान–अंगदान सह नेत्र जांच शिविर में स्वागत उद्बबोधन करते हुए प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता ने मंत्री…
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, भारतीय सेना ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने वाले सटीक हमलों के बारे में बताया है। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सटीक लक्ष्यीकरण। आतंकवाद पर निशाना। स्थायी परिणाम।” इस पोस्ट के साथ “9 आतंकी शिविर नष्ट” और “भारत नहीं भूलता” शीर्षक वाली एक तस्वीर भी थी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमलों के दौरान एक कमांड सेंटर…
वाशिंगटन। वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है। अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने एक संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान की है। अमेरिकी मीडिया सीएनएन की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कैलिफोर्निया के एक 30 साल के आदमी के तौर पर की है। सीएनएन के अनुसार, तीन लोगों ने बताया…
वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान शनिवार रात अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित हैं।फायरिंग की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति समेत सभी वीआईपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हॉल में मौजूद लोगों ने 5 से 8 गोलियों जैसी आवाजें सुनीं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए।घटना के तुरंत बाद United States Secret…
रांची। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आक्रोश मार्च का आयोजन किया। हाथों में कांग्रेस और झामुमो पर महिला विरोधी होने की तख्तियां लिए हजारों महिलाएं रांची के मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। भाजपा के सभी बड़े नेता इसमें मौजूद रहे। हालांकि मंच पर राज्य भर की महिला नेत्रियों को ही स्थान दिया गया।खास बात यह रही कि पद्मश्री छुटकी महतो और जमुना टुडू ने भी मंच से महिलाओं को अधिकार…
रांची। झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों, विशेषकर डायन प्रथा (विच हंटिंग) जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कोलोकीयम का आयोजन शनिवार को झारखंड न्यायिक अकादमी के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आॅडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में अपराध पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने में विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
पटना। बिहार की नई सरकार के एजेंडा में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना को अधिक महत्व दिया जाना है। यह मामला सीधे-सीधे रोजगार से जुड़ा है। न्यू एज इंडस्ट्री के तहत सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना पर विशेष जोर है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित एआई समिट पर उद्योग विभाग ने इस क्षेत्र की कई कंपनियों से बात की थी। अब इस क्षेत्र की कंपनियों को राज्य सरकार से मिलने वाली सहूलियतों को संबंधित सेक्टर की कंपनियों तक पहुंचाने की कवायद नए सिरे से आरंभ होनी है। यह बताया गया कि राज्य सरकार ने यह नीतिगत प्राविधान किया हुआ है कि सेमीकंडक्टर…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के रांची स्थित आवास पर शनिवार को तोरपा प्रखंड की सखी मंडल से जुड़ी कई महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री को खूद से उपजाई हुई तरबुज भेंट की। मंत्री ने महिलाओं के इस कार्य उपलब्धियों की जमकर सराहना की।मुलाकात के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने जैविक खेती और जैविक संसाधन केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उनके जैविक संसाधन केंद्र की आय 50 हजार रुपये से बढ़कर 6 लाख रुपये से अधिक हो…