Author: News Maati

रामगढ़। रजरप्पा प्रक्षेत्र का सुव्यवस्थित तरीके से पुनर्विकास किया जाएगा। यहां भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा, आकर्षक घाट बनाए जाएंगे और पूरे मंदिर परिसर में नई दुकानों की व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को उपायुक्त (डीसी) ऋतुराज ने मां छिन्नमस्तिका सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर परिसर पहुंचकर प्रस्तावित पुनर्विकास योजना की जानकारी दी। मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीसी ने झारखंड उच्च न्यायालय से पारित आदेशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और रजरप्पा मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग जाकर भेंट की। इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयी हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। हाल ही में जब सम्राट चौधरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर लौटे थे तो उसी दिन उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की थी। सम्राट चौधरी की सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया था।विश्वासमत हासिल करने के…

Read More

सारण,। छपरा की विधायक छोटी कुमारी एवं भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छपरा टाउनशिप एवं सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर को वाराणसी मॉडल पर विकसित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। विधायक ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा में बहुमत परीक्षण की सफलता पर बधाई भी दी। विधायक छोटी कुमारी व पति धर्मेन्द्र कुमार साह ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक के यहां से जारी विज्ञप्ति के अनुसार छपरा विधानसभा क्षेत्र के रामायण कालीन…

Read More

गिरिडीह । जिले के पचम्बा थाना इलाके में गुरु- शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। बताया गया कि शनिवार को उपनगरी पचम्बा में संचालित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को एक 14 वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रिंसिपल स्कूल की अलग-अलग छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देता आ रहा था। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी डॉ विमल कुमार ने बगैर देर किए थाना प्रभारी राजीव कुमार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोचने के…

Read More

देवघर। विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संकल्प कराकर पूजा-अर्चना कराई। उप मुख्यमंत्री ने बाबा के दरबार में मत्था टेकते हुए बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की कृपा से बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और उनकी यही प्रार्थना है कि राज्य तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने बताया कि बाबा से बिहारवासियों के कल्याण, किसानों की…

Read More

रांची। आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान – अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण ( महिला ) व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है । कार्यक्रम में संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि एवं सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन ( सोटो ), झारखंड महत्वपूर्ण…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर सादगी की राजनीति का दावा करने के बावजूद आलीशान जीवनशैली अपनाने का आरोप लगाया और उनके नए सरकारी आवास को लेकर कई सवाल खड़े किए। मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा, ‘आज एक बार फिर आपके सामने वे लोग हैं, जो दिल्ली की जनता को धोखा देते आ रहे हैं। अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरों का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी की लहर जारी है, जिससे लोग भीषण तापमान और शुष्क, झुलसा देने वाली हवाओं के कारण परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, निकट भविष्य में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, शनिवार को भी भीषण गर्मी और असुविधा जारी रहने की आशंका है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में शहर के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन में स्थित एक रिफाइनरी और ईरान के तेल कारोबार से जुड़े कई जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका मकसद ईरान की तेल से होने वाली कमाई पर दबाव बढ़ाना है। ट्रेजरी विभाग ने कहा कि उसके ‘ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल’ (विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय) ने ‘हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियान) रिफाइनरी कंपनी लिमिटेड’ को निशाना बनाया है। विभाग के अनुसार, यह कंपनी ईरान से कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वालों में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा, “आर्थिक सख्ती ईरानी शासन पर वित्तीय शिकंजा कस रही है,…

Read More

वाशिंगटन । भारत, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने की अमेरिकी रणनीति में एक अहम स्तंभ के तौर पर उभर रहा है। अमेरिकी सेना के शीर्ष नेतृत्व ने भारत के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों और तालमेल को खास तौर पर रेखांकित किया है। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जॉन पपारो ने इस हफ्ते सांसदों से कहा कि भारत के साथ संबंध उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस रिश्ते को लगातार ऊपर की ओर बढ़ता हुआ बताया और इसे अपनी सबसे सक्रिय सैन्य साझेदारियों में से एक कहा। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई, जब वाशिंगटन चीन की…

Read More