Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली

    April 25, 2026

    झारखंड में डायन प्रथा पर सख्ती की जरूरत : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

    April 25, 2026

    बिहार में उद्योगपतियों को बंपर आॅफर, मात्र एक रुपये में मिलेगी जमीन

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली
    • झारखंड में डायन प्रथा पर सख्ती की जरूरत : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ
    • बिहार में उद्योगपतियों को बंपर आॅफर, मात्र एक रुपये में मिलेगी जमीन
    • ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज
    • जानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिसंबर-2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश
    • लालू की पाठशाला इतनी ही मजबूत होती, तो उनके करीबी नेता भाजपा में क्यों आते, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर बोला हमला
    • रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र का होगा पुनर्विकास, बनेंगे प्रवेश द्वार, घाट और नई दुकानें
    • बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, नीतीश से मिले सम्राट चौधरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिसंबर-2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश
    Blog

    जानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिसंबर-2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश

    News MaatiBy News MaatiApril 25, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को जानकी नवमी के पावन अवसर पर माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां जानकी के दर्शन-पूजन के बाद घोषणा की कि पुनौराधाम मंदिर निर्माण का कार्य हर हाल में दिसंबर-2028 तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को एक भव्य मंदिर समर्पित किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से ही वे मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि जानकी नवमी के अवसर पर यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम “मां सीता मेडिकल कॉलेज” रखा जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे माता सीता के प्रति सम्मान बताया।

    दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और उर्विजा कुंड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समयसीमा के भीतर मंदिर निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और बिहार की पहचान का केंद्र बनेगा।

    अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मंदिर निर्माण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के 10वें दिन ही वे मां जानकी का आशीर्वाद लेने पुनौराधाम पहुंचे थे।

    उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित ‘सीतापुरम’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में उन्होंने इस योजना को गति देने और मां जानकी से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।

    मुख्य कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक मठ के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी। इस प्राचीन मठ का पुनरुद्धार रामायण रिसर्च काउंसिल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौरवशाली अतीत को संरक्षित करना और उसे आधुनिक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मठ के जीर्णोद्धार से स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मां जानकी से जुड़े सभी पवित्र स्थलों को एक सूत्र में जोड़कर विकसित किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पहुंच मार्गों के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर होना चाहिए। सरकार का लक्ष्य सीतामढ़ी को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली

    April 25, 2026

    झारखंड में डायन प्रथा पर सख्ती की जरूरत : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

    April 25, 2026

    बिहार में उद्योगपतियों को बंपर आॅफर, मात्र एक रुपये में मिलेगी जमीन

    April 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,372

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,040

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026786
    Don't Miss
    Blog

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली

    By News MaatiApril 25, 202615

    रांची। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी…

    झारखंड में डायन प्रथा पर सख्ती की जरूरत : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

    April 25, 2026

    बिहार में उद्योगपतियों को बंपर आॅफर, मात्र एक रुपये में मिलेगी जमीन

    April 25, 2026

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली आक्रोश रैली

    April 25, 2026

    झारखंड में डायन प्रथा पर सख्ती की जरूरत : न्यायमूर्ति विक्रम नाथ

    April 25, 2026

    बिहार में उद्योगपतियों को बंपर आॅफर, मात्र एक रुपये में मिलेगी जमीन

    April 25, 2026

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय को सखी मंडल की महिलाओं ने दिया तरबूज

    April 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.