Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
रांची। जिलों के कोषागार से अवैध तरीके से वेतन निकासी मामले की जांच में ईडी की एंट्री हो गई है। ईडी ने इस मामले में इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर ली है। इस ईसीआईआर में ईडी ने बोकारो व हजारीबाग के अलावा रांची में दर्ज अवैध वेतन निकासी से संबंधित केस को भी जोड़ा है। अब ईडी इस केस से जुड़े सभी आरोपितों को रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ करेगी। जांच की आंच संबंधित जिले के उन अधिकारियों तक भी पहुंचेगी, जिनके कार्यकाल में अवैध वेतन की निकासी हुई थी। जिनके खाते में रुपये गए और निकले,…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आलमगीर आलम को जमानत मिलने और इसपर कांग्रेसियों की ओर से मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत है, अंतिम फैसला नहीं। उन्होंने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से जमानत पर बाहर आने का मौका मिला। लेकिन इसे बाइज्जत बरी होना समझने की भूल कोई न करें ।…
मोतिहारी। नीट पेपर लीक के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजद नेता संतोष कुमार जायसवाल का संबंध पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र से निकला है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और स्थानीय लोग संतोष की गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वे पूर्व में राजद के राष्ट्रीय महासचिव थे, लेकिन वर्तमान में पार्टी की सदस्यता को लेकर स्थिति साफ नहीं है। बताया गया कि संतोष जायसवाल घोड़ासहन के लैन बसवरिया गांव निवासी गोपाल प्रसाद उर्फ भोली साह के पुत्र हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मेडिकल…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाला के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को जेल से बाहर आ गए। उच्चतम न्यायालय से उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही वे जेल से बाहर निकले। रांची के बिरसा मुंडा कारा में बंद आलमगीर को लेने उनकी पत्नी सह विधायक निशात आलम और पोता पहुंचे थे। इससे पहले पीएमएलए की विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड की राशि एक-एक लाख के दो निजी मुचलके को भरा था। इसके बाद अदालत ने आलमगीर आलम को…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पर प्रतिबंध लगाने वाली अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950 को पूरे राज्य में सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह कलकत्ता उच्च न्यायालय के 6 अगस्त, 2018 के फैसले और 8 जून, 2022 को जारी संबंधित सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार जारी की गई है। यह अधिसूचना ऐसे समय में आई है जब आरोप लगे थे कि एक विशेष समुदाय सड़क पर पशुओं का वध कर रहा…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर बहस करने के लिए कोर्ट पहुंची थीं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस कदम के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल राज्य बार काउंसिल को पत्र लिखकर उनके वकालत से जुड़े दस्तावेजों और स्थिति की विस्तृत जानकारी मांगी है। बीसीआई ने विशेष रूप से यह जानकारी मांगी है कि क्या ममता…
रांची। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन से झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली,2026 के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए राहत है जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए मकान बना लिए हैं। अब लोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपना मकान नियमित करा सकेंगे। सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की प्रबल इच्छाशक्ति थी कि राज्य के लोगों को राहत देते हुए अनियमित मकानों को नियमितीकरण करने का एक मौक़ा जरूर दिया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर नगर विकास विभाग…
बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को बीजिंग में बहुप्रतीक्षित वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन संकट और कोरियाई प्रायद्वीप समेत कई अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं। जिनपिंग ने वैश्विक स्थिरता के लिए दोनों देशों के रिश्ते को महत्वपूर्ण बताया। चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल आॅफ द पीपल में करीब दो 2 घंटे तक चली इस वार्ता…
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 30 मई से चरणबद्ध तरीके से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने की घोषणा की। निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एसआईआर होगा। बयान में कहा गया कि हिमपात वाले क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसआईआर का कार्यक्रम बाद में घोषित…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की लौह अयस्क खदान में 11 मई से जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। लगभग 72 घंटे तक चले इस आंदोलन के कारण खदान क्षेत्र में लौह अयस्क उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। आंदोलन खदान प्रभावित 19 गांवों के ग्रामीणों, मुंडा-मानकी संघ और स्थानीय युवाओं की ओर से चलाया जा रहा था, जिसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का समर्थन प्राप्त था। बुधवार शाम 7 बजे से देर रात 11 बजे तक प्रशासन, सेल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के…