Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान लगाए गए कृषि उत्पादों के दूसरे राज्यों में निर्यात पर प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आलू समेत सभी कृषि उत्पादों और पशु उत्पादों के वैध निर्यात पर अब किसी तरह की रोक नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस संबंध में औपचारिक मंजूरी 18 मई को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल सरकार की…
रांची। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में राज्य के सभी सीएचसी और पीएचसी स्तर तक इसका विस्तार किया जाएगा। सचिव नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को पैथोलॉजी जांच करने के लिए मशीन बनाने वाली मेरिल कंपनी के साथ बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान कंपनी ने मशीन का प्रेजेंटेशन भी दिया। सचिव ने कहा कि 15…
पटना। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 मई को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमला तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय मॉकड्रिल के लिए नोडल एजेंसी है। मॉकड्रिल को लेकर बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का आयोजन किया गया। प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि किसी भी…
नयी दिल्ली। सरकार ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह योजना वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के वर्ष 2026-27 के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी की है। धान में 72 रुपये, ज्वार में 324 और मक्का पर 10 रुपये प्रति क्वींटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज पर 622 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़े पेंशन लाभों में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। राज्य में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह नई दर जून से लागू होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय महिला, बाल एवं सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा लिया गया है, जिसका नेतृत्व मंत्री अग्निमित्रा पॉल कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई राशि सीधे अगले महीने से भेजी जाएगी। यह कदम हाल ही में घोषित ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना…
जमशेदपुर। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को हालात और अधिक गंभीर हो गए, जब शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म हो गया, जबकि कई पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री की गई। साकची, मानगो, डिमना, सिदगोड़ा, पटमदा, बिष्टुपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई वाहन चालक घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना ईंधन लिए वापस लौटने को मजबूर हुए। बताया जा…
रांची। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने जनसेवा एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते…
पटना । बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की है। बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। बिहार में अब सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना के तहत कर्मियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं, छठे वेतनमान वालों का भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत और पांचवे वेतनमान वालों का 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया गया है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से लागू होगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों…
नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद देश भर के राजनीतिक नेताओं और सरकारों ने ईंधन बचाने के उपाय अपनाने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री की अपील के बाद कई नेताओं ने ईंधन बचाने और ऊर्जा बचत प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए मेट्रो यात्रा, इलेक्ट्रिक वाहनों और काफिले का आकार घटाने जैसे विकल्पों को चुना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री के ईंधन उपयोग कम करने के आह्वान…