Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड
    • झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज
    • आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो
    • नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार
    • टेंडर कमीशन घोटाला : जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    • बंगाल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर लगाया प्रतिबंध
    • पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल
    • झारखंड में अनधिकृत भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल लॉन्च
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो
    Blog

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    News MaatiBy News MaatiMay 14, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आलमगीर आलम को जमानत मिलने और इसपर कांग्रेसियों की ओर से मनाए जा रहे जश्न पर को लेकर कहा है कि यह केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ मिली अंतरिम राहत है, अंतिम फैसला नहीं।

    उन्होंने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद गुरुवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से जमानत पर बाहर आने का मौका मिला। लेकिन इसे बाइज्जत बरी होना समझने की भूल कोई न करें ।

    मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हैरानी की बात है कि उनके समर्थक और लाभार्थी जमानत पर ऐसे जश्न मना रहे हैं मानो कोई क्रांतिकारी आज़ादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो। मिठाइयां बांटी जा रही है, पटाखे फोड़े जा रहे हैं, आतिशबाज़ी हो रही है। क्या करोड़ों रुपये की कथित काली कमाई, कमीशनखोरी और गरीबों के हिस्से पर डाका डालने के आरोप अब उत्सव मनाने लायक उपलब्धि बन चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस मामले में मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से करीब 32.20 करोड़ नकद बरामद हुए हों, वहां जनता सवाल पूछेगी ही। आखिर एक घरेलू सहायक के घर में नोटों का पहाड़ कैसे खड़ा हो गया। नोट गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी थीं। पूरा देश टीवी पर वह दृश्य देख रहा था और झारखंड शर्म से सिर झुकाए खड़ा था।

    साथ ही मरांडी ने कहा कि याद रखिए, जमानत मिल जाना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं होता। मुकदमा अभी बाकी है, अदालतें अभी बाकी हैं और कानून की प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी। सत्ता, संपर्क और संसाधनों के दम पर कुछ समय की राहत तो मिल सकती है, लेकिन ऐसे मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता। अगर भरोसा न हो तो लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और कानूनी सफर को देख लीजिए। सत्ता गई, उम्र ढली, स्वास्थ्य बिगड़ा, लेकिन पुराने मामलों की परछाई आज भी पीछा नहीं छोड़ रही। भ्रष्टाचार के मामलों में अदालत की दस्तक देर से जरूर आती है, पर आती जरूर है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,043

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    By News MaatiMay 14, 202612

    रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लंबी कतार…

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.