Author: News Maati

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बाेस को सौंपा। मुख्यमंत्री अब भवानीपुर विधानसभा सीट से विधायक बने रहेंगे। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीतता है तो परिणाम घोषित होने के 14 दिनों के भीतर उसे एक सीट छोड़नी होती है। इसी नियम के तहत शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट खाली करने का फैसला लिया। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ ली…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के चर्चित कामेश्वर पांडे हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और उसके सहयोगी लखन साव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 7 मई को अदालत ने दोनों को हत्या और आपराधिक साजिश रचने का दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को अदालत ने हत्या के मामले में दोनों दोषियों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा दी। वहीं धारा 120(बी) के तहत आपराधिक साजिश रचने के…

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजशाला विवाद पर आज हाई कोर्ट ने अना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में भोजशाला को मंदिर करार दिया है। कोर्ट ने भोजशाला को लेकर हिंदू पक्ष की मांग को स्वीकार कर लिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि हमने पाया है कि इस स्थल पर हिंदू पूजा-अर्चना की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई है। हम यह भी दर्ज करते हैं कि ऐतिहासिक साहित्य से यह स्थापित होता है कि विवादित क्षेत्र भोजशाला के रूप में परमार वंश के राजा भोज से संबंधित संस्कृत शिक्षा के केंद्र के…

Read More

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट यूजी पेपर रद्द होने के बाद सरकार ने नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। उन्होंने बताया कि 21 जून को री-एग्जामिनेशन कराया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले वर्ष से नीट यूजी परीक्षा पारंपरिक ओएमआर आधारित प्रणाली के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा से पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर अधिक प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। गौरतलब है कि…

Read More

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026, रविवार को एनईटी (यूजी) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। बता दें बीते दिन देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई।…

Read More

रांची। कांके थाना क्षेत्र में जियो फाइबर लगाने के बहाने घर पहुंचे एक युवक द्वारा युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूझबूझ और साहस से बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अरसंड स्थित होम्योपैथी गली की रहने वाली है। उसने जियो फाइबर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। इसके बाद 12 मई को केवाईसी के लिए विशाल कुमार नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचा। उसी दिन दोपहर में उसने अपने सहयोगी जमील अख्तर को भेजा,…

Read More

कोलकाता। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक महीने पहले से हत्या की साजिश रची गई थी। ‘सिग्नल’ नामक ऐप पर हत्यारों ने साजिश रची थी। इसी ऐप पर वे बातचीत किया करते थे और एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एक और सरगना का पता लगाया है। उसने ही तय किया था कि चंद्रनाथ की हत्या कब और कैसे होगी। सुपारी किलरों को हत्या के लिए 70 लाख रुपये दिए गए थे। जांचकर्ताओं का…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटरबढ़ोतरी के बाद: ₹97.91प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति…

Read More

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को एक आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी गुरुवार सुबह से ही कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में शांतनु सिन्हा से पूछताछ कर रही थी। साढ़े 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व इंचार्ज सिन्हा बिस्वास को सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार की ओर से चलाए जा रहे एक कथित आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत पूछताछ…

Read More

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लंबी कतार लगी। दो हजार रुपये से ज्यादा का पेट्रोल और तीन हजार से ज्यादा का डीजल देने से इनकार कर रहे संचालकों ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। सुबह से ही विभिन्न इलाकों में पंप बंद नजर आए, तो कहीं न्यूनतम मात्रा में ही तेल बांटा गया। राजेंद्र चौक, सिरमटोली, जेल मोड़, बिरसा चौक और करमटोली जैसे प्रमुख इलाकों में लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जिन पेट्रोल पंप पर पहले सन्नाटा पसरा रहता था, वहां गुरूवार को पंप में तेल खत्म होने तक भारी भीड़…

Read More