Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
- रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
- परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
Author: News Maati
रांची। छात्र क्लब ग्रुप के वरीय संरक्षक एवं लायंस डिस्ट्रीक्ट 322 ए सह सेकेंड डिस्ट्रीक्ट गवर्नर (इलेक्ट) पीएमजे एफलायन सुजीत कुमार का जन्म दिन बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं मिठाइयां वितरण कर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक विजय कुमार पाठक एवं लीगल एडवाइजर सोनाली भट्चार्जी ने किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि वरीय संरक्षक बहुरन लोहारा, शिव कुमार सिंह मौजूद थे।विजय कुमार पाठक ने कहा कि लायन सुजीत कुमार ने मानव कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर छात्र क्लब ग्रुप की एक अलग पहचान बनाई है।सोनाली भट्टचार्जी जी…
रामगढ़। शहर के सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स में एसेंट कोचिंग सेंटर चलने वाले निर्मल सिन्हा और उनकी पत्नी शालू सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। रामगढ़ थाने में अरुण कुमार गोयल के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में जितेंद्र सिंह पवार, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, राजेश अग्रवाल, उनकी पत्नी उपासना अग्रवाल एवं संजय यादव पर भी पैसे का बंदरबांट करने, झूठा केस कर चरित्र हनन करने, फर्जी हस्ताक्षर कर नकली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी संख्या 113/ 26 में कोर्ट और पुलिस को गुमराह करके फर्जी दस्तावेज बनाने एवं नकली हस्ताक्षर कर पैसा गबन करने की…
अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ शुक्रवार को बातचीत की। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है। वार्ता के बाद दोनों देशों ने ऊर्जा, रक्षा, जहाजरानी और सुपर कंप्यूटर सहित छह क्षेत्रों में सहयोग के समझौते किए हैं। यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री मोदी और अल नाहयान की मुलाकात मोदी के पांच देशों के दौरे के पहले चरण में यूएई पहुंचने के…
रांची । राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आगामी 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र शामिल…
पटना। बिहार सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों और प्रमंडलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस तबादले में सबसे अधिक चर्चा 2021 बैच के आईएएस टॉपर शुभम कुमार की नियुक्ति को लेकर हो रही है। सरकार ने उन्हें पटना जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया है। प्रशासनिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है, क्योंकि पटना जिला परिषद राज्य की सबसे अहम…
पटना,। बिहार सरकार ने राज्य के युवा क्रिकेटर ईशान किशन को सम्मानित किया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार सरकार ने शुक्रवार काे क्रिकेटर ईशान किशन को सम्मानित किया। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और शानदार बल्लेबाज ईशान किशन को टूर्नामेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बिहार सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी आवास पर ईशान किशन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना की। उन्हाेंने कहा कि ईशान किशन ने अपनी प्रतिभा और…
पटना। सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय तक की यात्रा पैदल ही पूरी की। जो करीब 50 मीटर की थी। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में दिखने लगा है। सम्राट चौधरी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो मुख्यमंत्री हाउस से 50 मीटर की दूरी तय कर सचिवालय तक पैदल गए।मुख्यमंत्री की पहल के बाद सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के…
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की विश्व प्रसिद्ध ‘शाही लीची’ का इंतजार खत्म हो चुका है। अपनी खास मिठास, लाजवाब सुगंध और पतले छिलके के लिए देश-विदेश में मशहूर शाही लीची अब स्थानीय बाजारों में सजने लगी है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों जैसे स्टेशन रोड और क्लब रोड सहित कई बाजारों में लाल रंग की आकर्षक लीचियां ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। हालांकि, सीजन की शुरुआती आवक होने के कारण फिलहाल इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं और यह बाजार में 400 प्रति सैकड़ा (100 पीस) की दर से बिक रही है। बाजार के स्थानीय व्यापारियों का…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका की भी जांच होगी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नवान्न में इसकी घोषणा करते हुए इस मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पीड़िता की मां व पानीहाटी से भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजी कर कांड की फाइल दोबारा खोली जा रही है और उस समय जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों की…
इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। उच्च न्यायालय ने भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि भोजशाला परिसर मंदिर ही है। मस्जिद पक्ष को अलग जमीन दी जाएगी। इसके लिए मस्जिद पक्ष सरकार से याचिका करे। मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की युगलपीठ ने अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार और एएसआई यह फैसला लें कि भोजशाला मंदिर का मैनेजमेंट कैसा रहेगा।…