Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड
    • झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज
    • आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो
    • नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार
    • टेंडर कमीशन घोटाला : जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    • बंगाल सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर लगाया प्रतिबंध
    • पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल
    • झारखंड में अनधिकृत भवनों के नियमितीकरण का पोर्टल लॉन्च
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » टेंडर कमीशन घोटाला : जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
    Blog

    टेंडर कमीशन घोटाला : जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    News MaatiBy News MaatiMay 14, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। टेंडर कमीशन घोटाला के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को जेल से बाहर आ गए। उच्चतम न्यायालय से उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही वे जेल से बाहर निकले। रांची के बिरसा मुंडा कारा में बंद आलमगीर को लेने उनकी पत्नी सह विधायक निशात आलम और पोता पहुंचे थे। इससे पहले पीएमएलए की विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड की राशि एक-एक लाख के दो निजी मुचलके को भरा था। इसके बाद अदालत ने आलमगीर आलम को नियमित जमानत दी।

    रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से आलमगीर आलम के बाहर निकलने की खबर के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जेल के बाहर जमा हो गए। यही स्थिति उनके एचईसी स्थित सरकारी आवास के पास भी दिखी।

    पाकुड़ की विधायक और आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम, अपने पुत्र और पोते के साथ जेल पहुंचीं। जमानत पर रिहाई की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आलमगीर आलम ने सबसे पहले अपने पोते को दुलारा, इस बीच उनके समर्थक नारा लगाते नजर आए।

    विधायक पत्नी निशात आलम के सरकारी आवास पर आलमगीर आलम के पहुंचते ही उनके समर्थकों में उनकी एक झलक पाने के लिए बेताबी दिखी। इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उज्जवल तिवारी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने आलमगीर आलम से मुलाकात की।

    कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि आलमगीर आलम की गिरफ्तारी एक राजनीतिक गिरफ्तारी थी और भाजपा के इशारे पर हुई थी। लेकिन सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ईडी और केंद्र सरकार की पोल खुल गयी है। उनकी रिहाई से सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम जनमानस में भी खुशी है।

    वहीं पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कठिन समय में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनको जो समर्थन-सहयोग दिया जिससे उनका मनोबल कभी नहीं टूटा। वह आज उन सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर उनका भरोसा है और वह कानून का सम्मान करते हैं।

    आलमगीर आलम ने अपने आगे की राजनीतिक प्लान को लेकर कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, पहले कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ करने के बाद आगे की बात मीडिया से साझा करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि करीब ०2 साल से आलमगीर आलम जेल में बंद थे। ईडी ने उन्हें 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर सहित ठेकेदार और कांट्रेक्टर के ठिकाने पर ईडी ने छह मई 2024 को छापेमारी की थी। छापेमारी में संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ से अधिक कैश, ठेकेदार मुन्ना सिंह के यहां से 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ रूपये ईडी ने बरामद किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,043

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    By News MaatiMay 14, 202612

    रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए लंबी कतार…

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड

    May 14, 2026

    झारखंड में कोषागार से अवैध वेतन मामले में ईडी की एंट्री, ईसीआइआर दर्ज

    May 14, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    नीट पेपर लीक केस में राजद नेता संतोष जायसवाल दिल्ली में गिरफ्तार

    May 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.