Author: News Maati

बोकारो । गोमिया के नेता और बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नदी तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार से पूर्व झारखंड पुलिस के सशस्त्र बलों ने दिवंगत नेता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मातमी धुन के बीच जैसे ही राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी हुई, समर्थकों की आंखें…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत, जेल में मौत और रेप की घटनाओं में न्यायिक जांच को अनिवार्य कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने आदेश दिया कि अब ऐसे सभी मामलों में ज्यूडिशियल इंक्वायरी अनिवार्य होगी। पहले इन मामलों की जांच एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट से कराई जाती थी। कोर्ट ने अपने आदेश में झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) को जेल, पुलिस कस्टडी में मौत या रेप के मामले में नेशनल ह्यूमन राइट कमिशन नई दिल्ली ( एनएचआरसी) की गाइडलाइन के तहत स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी ) तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा से विधायक रथींद्र बोस को उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि कूच बिहार दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रथींद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। मुझे आशा है कि उनकी उम्मीदवारी का सभी द्वारा समर्थन किया जाएगा और वे सर्वसम्मति से निर्वाचित होंगे। कूच बिहार दक्षिण सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत…

Read More

पटना । बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम सात बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। सड़कों पर चल रहे सभी वाहन उसी जगह पर ठहर जाएंगे। दरअसल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 मई को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमले तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय इस मॉकड्रिल की नोडल एजेंसी है। मॉकड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान…

Read More

नई दिल्ली । भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 54 विदेशों की यात्रा की। जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी के आय का विवरण 11 करोड़ रुपये है ऐसे में उनके निजी यात्रा के दौरान फंडिंग कहां से हुई। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने 22 साल में उनकी 54 विदेश यात्रा का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि मैं यह बताना चाहूंगा…

Read More

पटना । बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा पुरब सोनिया ब्रिज के पास गुरुवार सुबह 5:00 बजे हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऑटो-रिक्शा चालक सहित तीन लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिसमें सवार लोग गंभीर रूप…

Read More

रांची,। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को बताया कि लोक भवन झारखंड में उनके कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र चार कर दी गई है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण अभियान से प्रेरित बताया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें…

Read More

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले और कैबिनेट मीटिंग में पहुंचे। एक कार में पीएम नरेंद्र मोदी अपने स्टाफ के साथ थे तो वहीं दूसरी कार में एसपीजी से जुड़े लोग मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहल को खुद मिसाल पेश करने के तौर पर देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने घर से सिर्फ दो गाड़ियों के साथ ही निकले। इस तरह अपील करने के बाद पेट्रोल और डीजल बचाने की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद मिसाल कायम करके संदेश दिया है। एक गाड़ी में वह…

Read More

रांची। झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को कोलकाता के थिएटर रोड में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल भी उपस्थित रहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह इम्पोरियम केवल बिक्री केंद्र नहीं बल्कि झारखंड के कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इससे राज्य के हस्तशिल्प उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।…

Read More

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों की दोबारा समीक्षा और जांच कराने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामलों की जांच को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं। आदेश में कहा गया कि 2021…

Read More