Author: News Maati

मेसरा । बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज परिसर (ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस) में बुधवार को चेयरमैन मनरखन महतो की पूज्य माता राथो देवी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनरखन महतो अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां को नमन करते हुए कहा, आज मैं जीवन के जिस भी मुकाम पर हूँ,वह सब मेरी मां के अटूट आशीर्वाद,संस्कारों व दुआओं का ही प्रतिफल है। मां केवल जन्म ही नहीं देती,बल्कि हमारे पूरे जीवन को सही दिशा और…

Read More

पटना। प्रदर्शन के बाद देर रात कोतवाली, गांधी मैदान और सचिवालय थाना की पुलिस ने 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।वहीं, करीब 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो ग्राफी और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पटना पुलिस की टीम ने गांधी मैदान, कदमकुआं, बहादुरपुर, बोरिंग रोड और बुद्धा कालोनी समेत अन्य…

Read More

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों के हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग शहर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर एक आतंकी ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल कुरैशी मध्य कश्मीर के बीरवाह इलाके के रहने वाले थे। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप से जुड़े थे और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे। वारदात के तुरंत…

Read More

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के खिलाफ लगातार 12वीं रात हवाई हमले किए और ईरान के सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। दोनों पक्ष अब तेजी से नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक बार फिर कहा कि ये हमले क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों को धमकाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए किए गए थे, क्योंकि अमेरिका होर्मुज पर फिर से नियंत्रण हासिल करने और…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में विवाद और अनियमितताओं का असर प्रतियोगिता परीक्षाओं पर पड़ा है। आयोग ने सीआइडी जांच तथा अध्यक्ष पद से एल खियांग्ते के पद से इस्तीफा के बाद सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाओं को अपरिहार्य कारण बताते हुए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बुधवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। इन नौ प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदाें पर नियुक्ति होनी है। इनमें संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होनेवाली थी। इस परीक्षा के परिणाम पर ही…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय में छापेमारी के अगले ही दिन बुधवार को सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अलावा झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 की धाराएं भी लगाई गईं हैं। सीआईडी ने इस पूरे प्रकरण में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अन्य आरोपितों में जेपीएससी की परीक्षाओं को संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इनमें अपराध नियंत्रण कानून में संशोधन, निजी एवं विशिष्ट विश्वविद्यालयों की स्थापना, नगर विकास, पंचायतों को वित्तीय अधिकार, स्टांप कानून में बदलाव जैसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं। विधानसभा ने बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 को भी मंजूरी दे दी। अब संगठित अपराध, भूमि माफिया, पेपर लीक गिरोह, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े अपराध, सरकारी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने तथा वन संपदा की तस्करी जैसे मामलों पर भी सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन…

Read More

पटना। गांव-देहात में शिलान्यास के बाद जिन ग्रामीण सड़कों और पुलों की निविदा रद हो चुकी है, उनका निर्माण अब फिर कराया जाएगा। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने बुधवार को विधानसभा में इसका आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी योजनाओं के लिए दोबारा निविदा निकाली जाएगी और उपलब्ध राशि के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि अब ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए छोटे पैकेज में निविदाएं निकाली जा रही हैं। कई जगह एक ही सड़क के निर्माण का टेंडर किया जा रहा है। एक पैकेज में 50 करोड़ रुपये से अधिक की निविदा नहीं…

Read More

पटना। बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य देने के लिए ह्यमेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत लगातार प्रयास कर रही है। इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान की गई है।योजना के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर सीधी नियुक्ति दी गई है। मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर…

Read More

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एवं एमबीए गोलगप्पावाला के संचालक बजरंग प्रसाद ने एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर सूदखोरी, मारपीट, धमकी और पुलिस संरक्षण में प्रताड़ित किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा निर्भय होकर अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।शिकायत में बजरंग प्रसाद ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने जनवरी 2026 में मनीष सिंह से तीन किस्तों में कुल 1.70 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका आरोप है कि इस राशि पर 10 प्रतिशत…

Read More