Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में बाढ़ से 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता

    August 26, 2026

    रामगढ़ का कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी जिला बदर

    August 26, 2026

    रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल में बाढ़ से 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता
    • रामगढ़ का कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी जिला बदर
    • रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद
    • BIG BREAKING : नेपाल में जल प्रलय, 105 भारतीय लापता और बिहार में हाई अलर्ट
    • अभय तिवारी के बयान से खुले नियुक्ति घोटाले के राज, सीडीपीओ भर्ती में लाखों के लेन-देन का आरोप
    • सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पांच की मौत
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने दो बाइक समेत चार वाहन को रौंदा, एक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » टाइम्स स्क्वायर पर प्रवासी भारतीय महिलाओं ने साड़ियों की विविधता को किया प्रदर्शित
    International

    टाइम्स स्क्वायर पर प्रवासी भारतीय महिलाओं ने साड़ियों की विविधता को किया प्रदर्शित

    News MaatiBy News MaatiAugust 25, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क स्थित ‘टाइम्स स्क्वायर’ उस वक्त भारतीय साड़ियों के रंगों और विविध रूपों से सराबोर हो उठा प्रवासी भारतीय समुदाय की महिलाओं ने एक विशेष आयोजन में साड़ी की कालजयी खूबसूरती, समृद्ध विरासत और भारत की सांस्कृतिक विविधता को गर्व के साथ पेश किया। ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर रविवार को ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। न्यूयॉर्क स्थित परोपकारी संस्था उमा ग्लोबल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने कढ़ाई, चित्रकारी और आकर्षक सजावट वाली साड़ियों में अपनी खूबसूरती बिखेरी। इनमें असम की पारंपरिक बुनाई, लखनऊ की चिकनकारी, बनारसी रेशम और शानदार कांजीवरम जैसी साड़ियां शामिल थीं। अलग-अलग रंगों और शिल्प की इन साड़ियों ने भारत के कोने-कोने में मौजूद इस नौ गज के परिधान की समृद्ध विविधता को खूबसूरती से सामने रखा।

    खूबसूरत कढ़ाई, नायाब डिजाइनों और अलग-अलग तरह के कपड़ों से सजी रंग-बिरंगी साड़ियों में महिलाएं अपनी पारंपरिक पोशाक को गर्व के साथ प्रदर्शित करती नजर आईं। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे उन्होंने साथ मिलकर नृत्य किया, तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी साड़ियों से जुड़ी कहानियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने अपनी संस्कृति और समृद्ध विरासत के रंग भी बिखेरे। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने कार्यक्रम में पढ़े गए अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन उन महिलाओं के सम्मान और उत्सव का अवसर है, जो “टाइम्स स्क्वायर में अपनी विरासत का गर्व के साथ जश्न मनाते हुए साड़ी पहनकर हमारे समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।” होकुल ने उमा ग्लोबल की सराहना करते हुए उसे महिलाओं, अल्पसंख्यकों और कारोबारी पेशेवरों के लिए “बेहद महत्वपूर्ण सहारा” बताया।

    उनके संदेश में कहा गया, “विविधता और समावेशन से जुड़े कार्यक्रमों, कारोबारी परामर्श और मार्गदर्शन के अवसरों के जरिए उमा लोगों और संस्थानों को अपने लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने में मदद करती है। जब हम हर व्यक्ति और हर पृष्ठभूमि के पेशेवरों को आगे बढ़ने और सफल होने का अवसर देते हैं, तो हम ऐसा भविष्य बनाने में मदद करते हैं, जो हम सभी के लिए बेहतर हो।”

    इस मौके पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में वाणिज्य दूत (व्यापार) राजलक्ष्मी अप्पासाहेब कदम ने अपने संदेश में कहा कि साड़ी भारतीय कला, परंपरा, संस्कृति और मेहनती बुनकरों की जीवंत विरासत है।

    कदम ने कहा, “साड़ी हमारी ऐसी पेशाक है जिसे सिलाई की जरूरत नहीं होती और यह हमारी विरासत का सम्मान करने के पारंपरिक और सतत हथकरघा परंपराओं के जरिए स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाती है। यह समृद्ध होती आधुनिक फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। साथ ही, यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हमारे पूर्वजों की समृद्ध कहानियों को भी संजोए रखती है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    BIG BREAKING : नेपाल में जल प्रलय, 105 भारतीय लापता और बिहार में हाई अलर्ट

    August 26, 2026

    होर्मुज पर समझौता, ईरान-ओमान ने निकाला बीच का रास्ता

    August 6, 2026

    होर्मुज को लेकर बड़ी खबर… ब्रेंट क्रूड $80 प्रति बैरल के नीचे फिसला

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,112

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026833
    Don't Miss
    Blog

    नेपाल में बाढ़ से 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता

    By News MaatiAugust 26, 20261

    काठमांडू । नेपाल की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट…

    रामगढ़ का कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी जिला बदर

    August 26, 2026

    रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद

    August 26, 2026

    BIG BREAKING : नेपाल में जल प्रलय, 105 भारतीय लापता और बिहार में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नेपाल में बाढ़ से 22 लोगों की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता

    August 26, 2026

    रामगढ़ का कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी जिला बदर

    August 26, 2026

    रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद

    August 26, 2026

    BIG BREAKING : नेपाल में जल प्रलय, 105 भारतीय लापता और बिहार में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.