Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट

    October 17, 2026

    योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप

    October 17, 2026

    YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट
    • योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप
    • YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
    • राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी
    • ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
    • ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका
    • नवरात्र का इतिहास प्राचीन ग्रंथों, देवी पुराण और रामायण से जुड़ा : विकास कुमार सिंह
    • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र का चयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत
    International

    ट्रंप का यू-टर्न, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

    News MaatiBy News MaatiOctober 17, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत दंडात्मक शुल्क (टैरिफ) लागू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने एक ही आदेश में इस शुल्क को तुरंत निलंबित (वेव) भी कर दिया। इसके चलते भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत का भारी-भरकम आयात शुल्क लगने से बच गया है। यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे सबसे बड़े देशों पर 30 दिनों के भीतर 100 प्रत‍िशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना था। इसकी समयसीमा 18 अक्टूबर को पूरी हो रही है। पर रवाना हो रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से शुक्रवार देर रात जारी किए गए इस आदेश के जरिए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शन्स रशिया एंड ईरान एक्ट 2026’ को लागू किया गया। ट्रंप ने इस कानून पर 18 सितंबर को हस्ताक्षर किए थे। कानून के मुताबिक, रूस से तेल और गैस खरीदने वाले आदेश के अनुसार, अगर कोई देश 18 अक्टूबर 2026 या उसके बाद रूस से नया कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदता है, तो रूसी तेल और गैस के पांच सबसे बड़े आयातकों से आने वाले सामान पर 100 प्रत‍िशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।

    इसी तरह, रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले शीर्ष पांच देशों या संस्थाओं के सामान पर भी 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान है। वहीं, रूस से आने वाले सामान पर शुल्क 500 प्रत‍िशत तक बढ़ाने की बात भी कही गई है। लेकिन आदेश की धारा 4 में इन सभी उपायों को तुरंत निलंबित कर दिया गया। ट्रंप ने लिखा, “मैं इसके द्वारा ग्राहम एक्ट की धारा 112 और 113, या इस आदेश के तहत लगाए गए किसी भी शुल्क को माफ करता हूं।”

    इसके अलावा, इस कानून के तहत विदेशी व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगने वाले ज्यादातर प्रतिबंधों को भी छूट दे दी गई है। आदेश में कहा गया है कि यह छूट तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से सलाह-मशविरा करने के बाद यह न तय कर लें कि आगे और कार्रवाई की जरूरत है। हालांकि, आदेश में किसी भी देश का नाम नहीं लिया गया है।ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को वह लिखित प्रमाणन भेज दिया है, जिसकी इस कानून में जरूरत थी। इसमें कहा गया है कि यह छूट अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। साथ ही एक रिपोर्ट भी भेजी गई है जिसमें इस फैसले के कारण बताए गए हैं। हालांकि, न तो प्रमाणन और न ही रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है।

    र भी दबाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेश, वित्त और ऊर्जा विभागों के साथ मिलकर यह निगरानी करने का निर्देश दिया गया है कि कौन-कौन से देश रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं। अगर भविष्य में किसी कार्रवाई की जरूरत महसूस होती है, तो इसकी जानकारी राष्ट्रपति को दी जाएगी। व्यापार प्रतिनिधि को यह भी बताना होगा कि रूस पर लगे तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले शीर्ष पांच देश कौन हैं। यह आदेश रूस पर पहले से लागू अमेरिकी प्रतिबंधों को नहीं बदलता। आदेश में साफ कहा गया है कि रूस से जुड़े मौजूदा प्रतिबंध और अन्य दंडात्मक उपाय पहले की तरह लागू रहेंगे।

    इसके अलावा, इस कानून के तहत राष्ट्रपति की कई शक्तियां विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, व्यापार प्रतिनिधि और ऊर्जा मंत्री को सौंप दी गई हैं। इनमें छूट देने का अधिकार भी शामिल है, जो अब विदेश मंत्री के पास होगा। भारत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल है। फरवरी में अमेरिका ने भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रत‍िशत शुल्क हटा दिया था, जो रूस से तेल खरीदने के कारण जुड़ा हुआ था। उसी समझौते के तहत भारतीय सामान पर अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ भी 25 प्रत‍िशत से घटाकर 18 प्रत‍िशत कर दिया गया था। दोनों देश फिलहाल व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के करीब हैं।
    गुरुवार को अमेरिकी लॉमेकर माइकल मैककॉल (रिपब्लिकन) और जिम कोस्टा (डेमोक्रेट) ने ट्रंप को एक संयुक्त पत्र लिखकर कानून को पूरी तरह लागू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई छूट दी जाए तो वह सीमित समय के लिए हो और रूस को मिल रहे समर्थन में वास्तविक कमी से जुड़ी हो। लेकिन शुक्रवार के आदेश में दी गई छूट की कोई तय समयसीमा नहीं रखी गई है।
    मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच समरकंद, मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे। 20 अक्टूबर को मुंबई में उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक होने वाली है। इसके अलावा वह दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनरी परिसरों में से एक जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का भी दौरा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी

    October 17, 2026

    भारत में हो रहे प्रदर्शनों की फंडिंग के पीछे अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस, गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया आरोप

    October 16, 2026

    भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार, जानें कौन हैं नवनीतम पिल्लई ?

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,444

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,138

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025988

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट

    By News MaatiOctober 17, 20268

    रांची । दुर्गा पूगा के मौके पर रांची में अमेरिका का टेंपल आॅफ टुगेगर, थाईलैंड…

    योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप

    October 17, 2026

    YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

    October 17, 2026

    राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी

    October 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में अमेरिका-थाईलैंड से लेकर वाराणसी तक के मंदिर, पूजा पंडाल के लिए निकलने से पहले जानें रूट-चार्ट

    October 17, 2026

    योगदा सत्संग कॉलेज के पास युवक का शव बरामद, प्रेमिका पर हत्या का आरोप

    October 17, 2026

    YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

    October 17, 2026

    राजनाथ सिंह की चेतावनी से तिलमिलाया पाकिस्तान, शीर्ष सैन्य कमांडर ने दी गीदड़भभकी

    October 17, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.