Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची ने आनुवांशिक रोगों के उपचार और रोकथाम के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रिम्स के जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स विभाग में अब गर्भस्थ शिशु में गंभीर आनुवांशिक बीमारियों की प्रसवपूर्व जांच की सुविधा शुरू हो गई । इस नई व्यवस्था के जरिए गर्भावस्था के शुरूआती चरण में ही कई गंभीर वंशानुगत बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा, जिससे प्रभावित परिवारों को समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिशिर कुमार महतो ने बताया कि रिम्स में इस व्यवस्था के शुरू होने का लाभ राज्यवासियों…
रांची। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए झारखंड सरकार ने देवघर और दुमका में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह सेवा 4 अगस्त से शुरू होगी और श्रद्धालु अग्रिम टिकट बुक कर इसका लाभ उठा सकेंगे। सरकार की ओर से इस सेवा के संचालन के लिए बेल-407 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। एक उड़ान में एक पायलट सहित अधिकतम पांच यात्री यात्रा कर सकेंगे। सेवा के संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स एयरकैब…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम रद्द होने की संभावना बढ़ गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की जांच में परीक्षा परिणाम से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में आरोप पूरी तरह प्रमाणित होते हैं तो आयोग इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने का निर्णय ले सकता है। सीआईडी की जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी टीडीपीएल के कुछ कर्मचारियों, विशेषकर मार्केटिंग ऑफिसर अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी की संलिप्तता की पुष्टि होने की बात सामने आई है। वहीं, प्रारंभिक…
पटना। पंचायती राज विभाग के स्तर से डिजिटल इंडिया अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा योगदान दे रहा है। ‘ग्राम मानचित्र’ योजना के तहत गांवों का विस्तृत डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गूगल मैप से घर ढूंढने में होने वाली परेशानी खत्म होगी। यह एकीकृत भू-स्थानिक (जीआईएस) आधारित प्लेटफॉर्म गांव की हर संपत्ति और सुविधा को डिजिटल रूप में दर्ज करेगा, जिससे बिहार के पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की निगरानी भी ग्रामीण कर सकेंगे। इससे ग्रामीण विकास पूरी तरह पारदर्शी, तकनीकी आधारित और योजना-आधारित बनेगा। बिहार के गांवों में यह खास…
रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। 04 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अभी से ही मुस्तैद हो गया है। डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत जिले के तमाम अधिकारियों के साथ नेमरा गांव पहुंचे और वहां का स्थल निरीक्षण किया। इस…
धनबाद। एक केस के सिलसिले एम शुक्रवार को धनबाद न्यायालय पहुंचे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से छात्रों के आंदोलन के साथ रही है और भविष्य में भी समर्थन जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र आंदोलन को गैर-राजनीतिक रखना चाहते हैं, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए पार्टी फिलहाल अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही है। जयराम महतो ने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे पर वे राज्यपाल और मुख्यमंत्री…
पटना। यातायात पुलिस के सिपाही, हवलदार और जमादार (सहायक अवर निरीक्षक) न तो वाहन जांच के लिए गाड़ी रोकेंगे और न ही किसी तरह का आॅन स्पॉट चालान कर सकेंगे। उनका काम सिर्फ ट्रैफिक रेगुलेशन (सुगम यातायात) करना होगा। चालान से जुड़ी किसी भी तरह की कार्रवाई दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) या उससे ऊपर के पदाधिकारी ही करेंगे। अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी इसका उल्लंघन करते पाए तो उनके विरुद्ध प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने इससे जुड़ा आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार…
रांची । सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के चर्चित हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को सशर्त जमानत दे दी है। इसके साथ ही करीब साढ़े तेरह महीने बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। शीर्ष अदालत से राहत मिलने के बाद इस मामले में उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि विनय चौबे…
सूरत। ओडिशा के युवक के अंगदान से चार को जीवन मिलेगा। ओडिशा निवासी मिथुन सूरत के किम स्थित पीपोदरा में एक कपड़ा कारखाने में कार्यरत था। मिथुन के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके परिवार ने अंगदान का निर्णय लिया।उनके हृदय, दोनों किडनी और लीवर के दान से चार मरीजों को नया जीवन मिलेगा। भारतीय रेलवे ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जीवित मानव हृदय (लाइव हार्ट) का सफल परिवहन किया है। सूरत से अहमदाबाद तक मात्र 217 मिनट में मिथुन के हृदय को सुरक्षित पहुंचाया…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर के एक रिहायशी इलाके से आतंकी गतिविधियों के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार युवक का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। उसकी पहचान हमीद मंडल के रूप में हुई है। हालांकि, जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसने यह नाम असली पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया था या फर्जी नाम से रह रहा था। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को बर्धमान अदालत में पेश किया जा रहा है। जांच एजेंसियों के…