
नगर । गुजरात के केवडिया में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेत्री यामी गौतम को आर्टिकल 370 और अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं। हिंदी फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अवॉर्ड प्राप्त किया। हिंदी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म आॅफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। तेलुगु फिल्म ह्यकल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन हैं।द्रौपदी मुर्मु ने आनंद एल राय को स्टैच्यू आॅफ यूनिटी एकता का प्रतीक के लिए बेस्ट डायरेक्शन (नॉन-फीचर)’ का नेशनल अवॉर्ड दिया। तेलुगु फिल्म कमेटी कुरोर्लु को बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ममूटी को मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्होंने यह अवॉर्ड कार्तिक आर्यन के साथ शेयर किया।हिंदी फिल्म भक्षक के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला। वहीं, दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया गया। हिंदी फिल्म मैदान के गाने जाने दो के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्सिस्ट का पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। गाने में तमन्ना भाटिया नजर आई थीं।




