Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नेपाल के रोतहट जिले से श्रद्धालुओं का जत्था देवघर और बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद राजगीर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास सफारी ट्रेवल्स की बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।…
नई दिल्ली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के साहस और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों से उबरकर लाखों लोगों ने अपने जीवन को फिर से खड़ा किया और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि विभाजन का दौर इतिहास का ऐसा अध्याय था, जिसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया। परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपनों को खोया और उन्हें गहरा दुख सहना पड़ा। इसके बावजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी…
पटना। इस साल मई में आयोजित नीट-यूजी और जून में हुई री-नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के कथित मास्टरमाइंड डॉ. उज्ज्वल राज और डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना से गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर गिरोह के सदस्य और डॉ. रविशंकर के भाई अश्विनी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह असली अभ्यर्थी की जगह स्कालर बैठाने, बायोमीट्रिक सत्यापन में हेरफेर और फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के जरिए नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करता था। ईओयू के अनुसार,…
पटना। सरकार नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) से पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कराएगी। साथ ही बिहार म्यूजियम नेहरू पथ के सामने स्थित भूखंड, गर्दनीबाग स्थित भूखंड, भूतनाथ सेक्टर 6 स्थित भूखंड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित भूखंड के पुनर्विकास कराने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पटना में विभिन्न भूमि खंडों के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा हुई।इस दौरान पटना के सुनियोजित विकास, सरकारी भूमि के बेहतर उपयोग तथा आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के…
रांची। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को जनहित याचिका दाखिल की गई है। मामले में प्रार्थी बसंत प्रसाद ने कहा है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, पैसा लेकर पद बेचने का आरोप आया है। इसकी सीआईडी चल रही है लेकिन सीआईडी की जांच काफी नहीं है क्योंकि इसमें बड़े चेहरे शामिल है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। प्रार्थी की ओर से कहां गया है कि झारखंड में टीडीपीएल द्वारा जो भी परीक्षा आयोजित…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र मिलना उनके जीवन का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र का वितरण अपने आप में नया रिकॉर्ड है। चौधरी ने कहा कि लोक सेवा केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और जनकल्याण का माध्यम है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यों से समाज के किसी न किसी…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी खान और खनिज संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी के बाद बड़ा बयान दिया है। सोरेन ने कहा कि झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा…. खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी? लोकसभा और राज्यसभा – दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है। यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर…
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौन्दा डी पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम पंचायत की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत सचिव खुशबू रानी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर शनिवार को झंडोतोलन के बाद विशेष ग्राम सभा होगा। पंचायत भवन में झंडोत्तोलन मुखिया उपेंद्र शर्मा करेंगे, जबकि पंचायत सचिवालय में झंडोत्तोलन पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी करेंगी। विशेष ग्राम सभा के दौरान दोपहर 2 बजे तक पंचायत के सभी बीएलओ मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने तथा नाम में आवश्यक सुधार का कार्य करेंगे। इसके अलावा वित्तीय वर्ष…
नई दिल्ली। झारखंड के तीन कलाकारों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया गया। रांची के बुंडू की सगी बहनें बुटन देवी और सोमवारी देवी को पारंपरिक नचनी नृत्य परंपरा को जीवित रखने और सरायकेला के छऊ मुखौटा शिल्पकार गुरु सुशांत कुमार महापात्र को छऊ और पारंपरिक मुखौटा शिल्प के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी कलाकारों को अपने हाथों सम्मानित किया। वर्ष 2024 और 2025 के लिए आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में देशभर के 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप एवं पुरस्कार प्रदान किये गये। पुरस्कार…
नई दिल्ली । अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को संसद में हंगामे को देखते हुए मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने पूरी तरह से संसद का माहौल खराब करके रखा है। विपक्ष के विरोध पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “यह बहुत आपत्तिजनक है। इन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह से खराब कर रखा है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी होम मिनिस्ट्री से सवाल पूछते हैं, फिर भी कहते हैं कि वे गृह मंत्री को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा बर्ताव है? वे चर्चा की…