Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के गिरफ्तार मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज तिवारी को जेपीएससी मेधा घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पिछले दिनों छात्रों के आंदोलन में लहराए गए एक पोस्टर में अभय तिवारी केंद्र में था और उसके चारो तरफ उसके रिश्तेदारों के नाम व उनसे जुड़ी तस्वीरें थीं।पोस्टर से छात्रों ने बताने का प्रयास किया था कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में अभय तिवारी व उसके आधा दर्जन रिश्तेदार उत्तीर्ण हुए थे। सभी वर्तमान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ)…
रांची। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस के मंत्रियों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेसी मंत्री प्रेस वार्ता नहीं कर रहे थे, उनमें बोलने की इस प्रकार आपाधापी मची थी कि मानो वे अंताक्षरी प्रतियोगिता खेल रहे थे कि कौन सबसे पहले अपने आलाकमान की ओर से रटा रटाया गाना गाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बुधवार को कांग्रेस की ओर से छात्र आंदोलन में भाजपा की ओर से दोहरी राजनीति करने, आंदोलन को हाईजैक करने और इस मामले में राहुल गांधी को बदनाम करने के आरोप पर भाजपा ने पलटवार…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों और अब तक चले आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए छात्रों की मांगों पर एक सप्ताह में सकारात्मक निर्णय लेने का समय दिया।रघुवर दास ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सरकार छात्रों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वह स्वयं आंदोलन में उतरेंगे। उन्होंने घोषणा की कि एक…
रांची। एनआईए विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने चतरा के मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े अवैध फंडिंग और लेवी वसूली मामले में बुधवार को निर्णय सुनाया है। अदालत ने टीपीसी के सक्रिय सदस्य बिंदुश्वर गंझू सहित 12 अभियुक्तों को दोषी करार दिया। जबकि अजीत कुमार ठाकुर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।दोषी करार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपित टीपीसी के क्षेत्रीय कमांडर रवींद्र गंझू की फाइल अलग कर दी गई…
रांची। छात्र नेता देवेंद्र महतो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एचडीयू में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले में उन्हें जहां भर्ती कराया गया है वहां पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिसके बाद यहां आने वाले उनके चाहने वालों को मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पुलिस जवानों से उलझते नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि एचडीयू में भर्ती करने के बाद उनकी तबीयत नियंत्रित है।रघुवर दास सदर अस्पताल देवेंद्र महतो से मिलने पहुंचे। यहां आकर उन्होंने उनका हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।…
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति यशंवत वर्मा के आवास से बिना हिसाब की नकदी बरामद होने के मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति ने उनपर लगे तीनों आरोपों को सही पाया है। समिति के अनुसार उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में बिना हिसाब की नकदी मिली थी। लोकसभा में आज समिति की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा गया। रिपोर्ट के अनुसार उनके खिलाफ किसी तरह की साजिश होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह भी कहा गया है कि इतनी बड़ी मात्रा नकद नजरअंदाज रहे, यह नहीं हो सकता। समिति ने यह भी कहा कि घटना…
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य सरकार की ओर से जांच के लिए गठित एसआईटी में बार-बार बदलाव किए जाने से उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। जब सरकार स्वयं जांच के लिए गठित एसआईटी को बार-बार बदल रही है, तो उसकी जांच पर विद्यार्थियों का विश्वास कैसे कायम रह सकता है। ऐसी स्थिति में झारखंड के विद्यार्थियों को…
पटना। बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2026 के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि एसटीईटी परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से भरा जाएगा। परीक्षा आयोजन संबंधी जानकारी को लेकर 14 अगस्त को समाचार में विज्ञापन जारी की जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित करने की सहमति दे दी है। इससे पहले यह 14 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हुई थी और परिणाम पांच जनवरी 2026 को जारी किया गया था। यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित…
मुंबई। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली और इससे समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप संयुक्त रूप से 68,000 करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया। ग्रुप की 17 लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 68,119 करोड़ रुपए घटकर 26.32 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो की पिछले सत्र में करीब 27 लाख करोड़ रुपए था। मार्केट वैल्यू में आई गिरावट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का हिस्सा सबसे अधिक था। सत्र के दौरान देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के शेयर 4.79…
पटना। उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने वाली बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को सरकार ने अगले पांच वर्षों के विस्तार दे दिया है। योजना का संचालन अब वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रहेगा। इसके साथ ही योजना को अधिक व्यापक, आसान और वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने के लिए नए कार्यान्वयन प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से शिक्षा ऋण मुहैया कराने के लिए सरकार ने 950 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने राज्य के करीब तीन सौ निजी…