Author: News Maati

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सीबीआई और ईडी को उन आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है। राहुल गांधी की याचिका पर 17 अगस्त को चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। कांग्रेस सांसद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जो कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की शिकायत के संबंध में जारी किया गया था। शिशिर ने…

Read More

आरा । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने एक्स पर लिखते हुए बताया है कि परिवार को न्यायिक जांच आयोग के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार को एक सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा है कि न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। ध्यान रहे कि कुछ दिनों…

Read More

कोलकाता। आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक-प्रशिक्षु के दुष्कर्म और हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पानीहाटी के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि आरजी कर अस्पताल में हुई घटना के बाद पीड़िता के शव का कथित तौर पर जबरन अंतिम संस्कार कराने में उनकी भूमिका थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के पिता ने सोमवार को उत्तर 24 परगना के खरदह थाने में निर्मल घोष समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर निर्मल घोष को गिरफ्तार…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समारोह स्थल पर बिना अनुमति ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकृत विभागीय स्तर से ही ड्रोन के जरिए वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी कराई जा सकेगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली…

Read More

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर शादी के 28 साल बाद सात फेरों के वचन और पवित्र कसमों को तोड़कर दूसरी शादी रचाने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, जब पहली पत्नी ने पति की इस करतूत का विरोध किया, तो शिक्षक ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान महिला का पैर टूट गया, जिसके बाद आरोपी पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस खौफनाक घटना के बाद लहूलुहान पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से…

Read More

रांची। झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन, तस्करी और कथित लेवी वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इनमें एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, उनके भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह समेत पांच लोग शामिल हैं। ईडी ने आरती सिंह को 20 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वहीं, विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त…

Read More

नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र इस बार हंगामे की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही मानसून सत्र का समापन हुआ। गुरुवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रगीत के सभी छह पद बजाए गए। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन में मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इस बार स्पीकर ओम बिरला ने सत्र के…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी को रिमांड पर लिए गए बिचौलिया बुद्धेश्वर भगत ने अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली और परीक्षा में कथित सेटिंग को लेकर कई अहम जानकारी दी है। उसके कथित बयान के अनुसार, परीक्षा में प्रारंभिक स्तर से लेकर अंतिम चयन तक के लिए अलग-अलग रकम तय की गई थी। बुद्धेश्वर के अनुसार, सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए एक करोड़ रुपये, जबकि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 80 लाख रुपये का कथित सौदा तय था। प्रारंभिक…

Read More

रांची । जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के अगले चरण को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आंदोलनकारी छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी की है। हालांकि आंदोलित छात्रों ने औपचारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन खुफिया इनपुट के मद्देनजर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में 100 से अधिक अतिरिक्त सशस्त्र जवानों को लगाया…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ी के एंगल से जांच कर रही ईडी अब कथित परीक्षा धांधली के साथ-साथ बेनामी संपत्ति, नकद लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े आर्थिक पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जांच के दायरे में करीब 150 लोग हैं। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व पदाधिकारी, सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, जांच में शामिल लोगों…

Read More