Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा है कि लोगों से अपने मूल सिद्धांतों से भटके बिना वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को ‘विश्वगुरु’ का दर्जा दिलाने के लिए मिलकर काम करने और एक ऐसा देश बनाने का आह्वान किया है, जो मानवता में सार्थक योगदान दे सके। भागवत ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां स्थित संघ मुख्यालय तिरंगा ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र ध्वज के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र ध्वज के केसरिया रंग के महत्व को समझाते हुए कहा कि केसरिया रंग कर्तव्य-परायणता, ज्ञान और…
नई दिल्ली । पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करते हुए खेल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभाओं को ढूंढने के लिए गांव-गांव टैलेंट हट चलाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत खेल की दुनिया में जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम में सुनाई देता है। टॉप्स योजना ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, स्पोर्ट्स के लिए कोचिंग, स्पोर्ट्स मेडिसिन, आदि में युवाओं के…
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधान भवन के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विभिन्न राज्यों के कलाकारों से अपने सरकारी आवास पर संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के एक कलाकार के ‘बुलडोजर बाबा’ कहने पर मुख्यमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आप गा सकते हैं, मैं गा नहीं सकता, लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं।” बुलडोजर बाबा कहने पर मुस्कुराए योगी: संवाद के दौरान छत्तीसगढ़ के कलाकार कुलभूषण चंद्राकर ने कहा कि उनके प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और जो इलाके कभी नक्सलवाद के गढ़ थे, वहां आज विकास का तिरंगा लहरा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को उस कट्टर सोच के प्रति भी आगाह किया, जो नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों के दिमाग में जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, जो देश की नीतियों और विकास को प्रभावित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘माओवाद-नक्सलवाद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करवाया था। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते समय उनके सामने लगाया जाने वाला बुलेटप्रूफ ग्लास बैरियर हटा दिया गया था। इस घटना से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘मोदी स्टोरी’ ने साझा किया है। वीडियो में भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर ने इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले वह और तत्कालीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) निदेशक पीएम मोदी…
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में आंदोलन स्थल पर अनशन कर रहे दो छात्र भी व्हीलचेयर पर शामिल हुए। वहीं, सदर अस्पताल में भर्ती अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा को यात्रा में शामिल होने से पुलिस ने रोक दिया। पुलिस-प्रशासन ने दोनों की बिगड़ती सेहत का हवाला…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा, औद्योगिक निवेश, प्रशासनिक सुधार और ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को न्याय, अधिकार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 1. अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़ के निजी निवेश का लक्ष्य बिहार को औद्योगिक हब बनाने के लिए सरकार ने अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, खेल, तकनीक, ऊर्जा और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम ऐलान किए। उन्होंने अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग देने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग नेटवर्क तैयार करने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर भी बड़े लक्ष्य सामने रखे। एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले एक साल में देश…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्यवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत और भविष्य की रक्षा के लिए उनकी सरकार ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जेपीएससी और अन्य भर्ती एजेंसियों के जरिए समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जाएंगी। वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने तथा ओएमआर और उत्तर कुंजी समय…
नई दिल्ली । लाल किले की प्राचीर से अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया, उसने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों और युवाओं के लिए यादगार बना दिया। औपचारिक समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों के बीच पहुंचे, जिससे वहां मौजूद युवा प्रतिभागियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान जब एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए चरण स्पर्श करने के लिए झुकी तो सिर पर लगी उसकी टोपी जमीन…