
पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनके सामने हुई उनकी ही मिमिक्री है। डिजिटल क्रिएटर और मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर ने अनंत सिंह से मुलाकात के दौरान उन्हीं के अंदाज और आवाज की हूबहू नकल की। अपनी ही आवाज और बोलने की शैली सुनकर अनंत सिंह भी मुस्कुराते नजर आए।



विधायक के सामने विपुल ठाकुर ने की मिमिक्री
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास डिजिटल क्रिएटर विपुल ठाकुर भी मौजूद हैं। बातचीत के दौरान विपुल ठाकुर ने अनंत सिंह के बोलने के अंदाज, आवाज और हाव-भाव की नकल करते हुए डायलॉग बोलना शुरू कर दिया।
विपुल की मिमिक्री देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। खुद अनंत सिंह भी कलाकार का हुनर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए।
अपनी ही आवाज सुनकर हैरान हुए अनंत सिंह
विपुल ठाकुर ने अनंत सिंह के चर्चित अंदाज को काफी करीब से कॉपी किया। उनकी आवाज और बोलने की शैली देखकर विधायक के आसपास मौजूद लोग भी खूब मनोरंजन करते नजर आए। वीडियो में अनंत सिंह कलाकार की मिमिक्री को ध्यान से सुनते और मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अनंत सिंह और विपुल ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यूजर्स विपुल ठाकुर की मिमिक्री की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में विधायक के अंदाज की नकल और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
कौन हैं विपुल ठाकुर?
विपुल ठाकुर डिजिटल क्रिएटर और मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह चर्चित लोगों की आवाज और बोलने की शैली की नकल करने वाले वीडियो बनाते हैं। अनंत सिंह के सामने उनकी मिमिक्री का वीडियो सामने आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
पटना स्नातक सीट को लेकर भी चर्चा में अनंत सिंह
अनंत सिंह इन दिनों पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के समर्थन का ऐलान किया है। इसके अलावा अनंत सिंह अपने खास अंदाज, पशु प्रेम और महंगी गाड़ियों के शौक को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

