Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। स्कूल-कॉलेज और बाजार में लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए अब सिर्फ भइया नहीं, पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) भी आएगी। राज्य के सभी जिलों में स्कूटी सवार पुलिस दीदी की 2500 टीमों का गठन किया जाना है, जिसमें पहले चरण में एक हजार से अधिक टीमों का गठन कर लिया गया है।गुरुवार को पटना के कुछ इलाकों में स्कूटी सवार पुलिस दीदी की गश्ती शुरू हो गई है। रक्षाबंधन से अन्य जिलों में भी स्कूटी सवार पुलिस दीदी की गश्ती होने लगेगी। पुलिस दीदी की टीम को डायल-112 से भी टैग किया…
पटना। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने समस्तीपुर के रोसड़ा की डीसीएलआर (भूमि सुधार उप-समाहर्ता) कंचन कुमारी झा को घरेलू नौकर सुमित कुमार के साथ दो लाख नकद और 37 हजार की नई वॉशिंग मशीन घूस लेते हुए गुरुवार को सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद निगरानी की टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली जिसमें 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि भी बरामद हुई। घरेलू नौकर डीसीएलआर के दलाल के रूप में काम करता था। इस तरह कुल 15 लाख 82 हजार रुपये और वॉशिंग मशीन बरामद किया गया। समस्तीपुर के विभूतिपुर के रहने वाले मनोज…
पटना। नेपाल के तिब्बत प्रभाग में ग्लेशियर फटने से त्रिशूली नदी से देवघाट और फिर बिहार के गंडक नदी में फ्लैश फ्लड का जलप्रवाह बढ़ने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार हवाई सर्वेक्षण किया। सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक गंडक नदी का हवाई सर्वेक्षण के दौरान बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति, संभावित प्रभावों तथा प्रशासनिक तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके उपरांत पानी के तेज प्रवाह को देखते हुए वाल्मीकिनगर में लैंड करने के बाद वाल्मीकिनगर बराज का निरीक्षण किया। उन्होंने बराज के अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम को भी देखा। निरीक्षण के समय जलस्राव लगभग 1.06 लाख…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को भवन में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संकल्प से सिद्धि का मोदी युग’ का विमोचन किया। ‘संकल्प से सिद्धि का मोदी युग’ पुस्तक के शीर्षक को एक सशक्ती और प्रेरणादायक संदेश से परिपूर्ण बताते हुए, सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि संकल्प केवल एक इच्छा मात्र नहीं है, बल्कि यह समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन पर आधारित एक दृढ़ निश्चय है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पिछले बारह वर्षों की भारत की यात्रा को रेखांकित करती है, जिसमें प्रशासनिक सफलताओं के साथ-साथ एक वैचारिक पुनर्जागरण भी शामिल है, और यह इस…
नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय अर्थव्यवस्था और हिमाचल प्रदेश में रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है और पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जितना अधिक विकसित होगा, उसका लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठ बोलना और विदेशी देशों से आने…
कन्याकुमारी। विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन नहीं रहे। उन्होंने बुधवार देर रात्रि 12.05 बजे अंतिम सांस ली। वह 88 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। तीन मई 1938 को केरल (अब केरलम) में जन्मे बालकृष्णन भारतीय वायुसेना में कुछ समय तक रहने के बाद 1973 में विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ताओं के पहले बैच में शामिल हुए। केंद्र ने शोक संदेश में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन एक कर्मयोगी का उदाहरण है।…
गिरिडीह । झारखंड में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से 24 संकल्प के साथ 24 जिलों के लिए निकाली जा रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ गिरिडीह पहुंच गई है। इस यात्रा का नेतृत्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को उजागर करना और राज्य की भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई झारखंड की भर्ती व्यवस्था को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की भर्ती व्यवस्था भ्रष्टाचार मुक्त…
नई दिल्ली । बढ़ती प्याज कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मूल्य स्थिरीकरण भंडार से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने गुरुवार को कृषि भवन से प्याज वितरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। सरकार की ओर से प्याज को शुरुआती तौर पर 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से एनसीसीएफ, नाफेड (एनएएफईडी), केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स और मोबाइल वैनों के माध्यम से बेचा जाएगा। इस मौके पर उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर…
जमशेदपुुर। शहर के साकची थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला गुरुवार को सामने आया है। रामलीला मैदान स्थित स्वस्तिक मोहिनी टावर की रहने वाली मैत्रेयी मजूमदार से दो अज्ञात युवकों ने खुद को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी बताकर करीब 7.5 लाख रुपये की 50 ग्राम सोने की चूड़ी ठग ली। घटना 26 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी गयी है। पीड़िता ने साकची थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक मैत्रेयी मजूमदार अपने घर से हनुमान मंदिर और बाजार की ओर जा रही थीं। रामलीला मैदान…
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी के किनारे स्थित एक खेत में गुरुवार को दो इंजन वाला प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले संभवतः नियंत्रण खो बैठा था। कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पायलट और सह-पायलट दोनों की मौत की पुष्टि की। पुलिस और बचाव दल ने…