Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधायक जनार्दन पासवान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सहमति से नई जिम्मेवारी दी गई है। यह जानकारी पार्टी नेता रांची जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। दिनेश सोनी ने उम्मीद जताया है कि जनार्दन पासवान के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर…
रांची। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी। इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बाल सुधार गृह सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह 09 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ओरमांझी 01 और 02 फीडर में पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे चिड़ियाखाना ओरमांझी के आस पास का क्षेत्र प्रभावित है। इधर, शक्ति उप केंद्र, बुंडू के अंतर्गत आने वाले बुंडू फीडर और…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ज्ञान भवन में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से 4700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। इस पहल को सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर प्रभावी…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।चौधरी ने ‘मुख्यमंत्री बालिका पी.एच.डी. फेलोशिप’ का शुभारंभ किया। इसके तहत…
काठमांडू । नेपाल की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आने वाले 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रभावितों की मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद से 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा पर्यटक लापता हैं। सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित बड़े इलाके में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। नेपाल में बुधवार सुबह करीब साढ़े 08 बजे तिब्बत सीमा से लगे इलाके में रासुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। जानकारी के मुताबिक…
रामगढ़। रामगढ़ जिले से कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को जिला बदल कर दिया गया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की अनुशंसा पर डीसी ऋतुराज ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही तीन अपराधियों को हर सप्ताह हाजिÞरी लगाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसी के न्यायालय में झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत वैसे अपराधियों जो कि जेल से छूटकर आने पर अपने घर पर न रहकर बाहर से ही व्यावसाईयों एवं ठेकेदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं पर सख्त कार्रवाई की। अपराधी…
रांची । कोतवाली थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा आश्रम के समीप से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया है। मृतक की पहचान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा कुम्हार टोली निवासी उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने…
काठमांडू। चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज अब तक 8 लोगों की मौत हो गई। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी भी लापता बताए जा रहे हैं।…
रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी के सामने मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी के बयान से कई अहम खुलासे होने का दावा किया गया है। तिवारी ने कथित तौर पर जांच एजेंसी को बताया है कि वर्ष 2026 में हुई सीडीपीओ परीक्षा में सामान्य वर्ग की कई सीटों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को पैसे लेकर चयनित कराने की कथित ‘सेटिंग’ की गई थी। जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, परीक्षा का संचालन करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) की ओर से प्रति अभ्यर्थी करीब 10 लाख रुपये…
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर हुआ। यहां बजरंगबली मंदिर के समीप झूलन पूजा के अवसर पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों को टक्कर मारने के बाद वाहन करीब 50 मीटर तक आगे गया…