Author: News Maati

मुंबई । वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी के 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच देश का तेजी से बढ़ना हमारे लोगों की सामूहिक क्षमता को दिखाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पीएम मोदी ने कहा, “वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की शानदार जीडीपी ग्रोथ एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे लोगों की सामूहिक ताकत ने यह सुनिश्चित किया है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बावजूद भारत तेजी…

Read More

धनबाद। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद आयोजित कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के समक्ष पीएम का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिलाध्यक्ष आदित्य समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सोमवार को नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह सचिव और भारत सरकार और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार और झारखंड के बीच आज के समझौते से पूर्वी भारत के बहुप्रतीक्षित जलविवाद का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मर्डर केस के दो आरोपी शूटर्स को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अंकित बालियान की पत्नी स्वाति बालियान ने कहा कि जो भी कार्रवाई अभी तक हुई है, उससे हमें कुछ संतुष्टि मिली है कि पुलिस प्रशासन कुछ काम कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। सीएम योगी के सहयोग के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगी। स्वाति ने कहा कि मैं यह भी कहना चाहूंगी कि अभी…

Read More

पटना। बिहार के युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। दलीप ट्रॉफी में महज 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर वैभव ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिहार के इस युवा बल्लेबाज की पारी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत…

Read More

टोरंटो । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया को टकराव, पर्यावरण के नुकसान और व्यक्ति की भलाई व सामाजिक प्रगति के बीच तनाव को दूर करने के लिए एक भारतीय “तीसरे रास्ते” की जरूरत है। ग्रेटर टोरंटो इलाके में 2,000 से ज्यादा हिंदुओं और समुदाय के दोस्तों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि इंसान ने बेमिसाल वैज्ञानिक तरक्की तो की है, लेकिन अक्सर इसका इस्तेमाल विनाशकारी कामों के लिए किया है। उन्होंने कहा, “बहुत सारे टकराव हैं। इकोलॉजी और पर्यावरण खतरे में हैं। दुनिया उलझन में है। देश तो हैं, लेकिन वे आपस में झगड़ते…

Read More

रांची ।के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। पेट में गोली लगने से कमड़े, रातू निवासी टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कई युवक जुटे थे। बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी चल रही थी। रात करीब दो बजे अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जीवाड़ा, ओएमआर शीट में हेराफेरी सहित अनियमितता के सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही सीआईडी ने पाया है कि उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं में जिस तरह की अनियमितता की गई, उसी तर्ज पर जेपीएससी की परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा किया गया है। सीआईडी ने परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के कर्मी हेमंत वर्मा से पूछताछ की तो उसने कई अहम जानकारियां सीआईडी को दी है। उसने बताया है कि टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह के कहने पर जेपीएससी के लिए सॉफ्टवेयर व…

Read More

शामली । शामली में हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस के दो मुख्य शूटर्स को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। शामली में कोतवाली क्षेत्र में राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। पुलिस को सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। इस बीच पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि…

Read More

खूंटी । कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़कर क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली खूंटी की रिया कुमारी ने जिले का नाम रोशन किया है। खूंटी जिला क्रिकेट संघ की होनहार महिला क्रिकेटर रिया कुमारी का चयन जेएससीए की झारखंड अंडर-19 महिला स्टेट टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिया 2 सितंबर को रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगी। इसके बाद 3 सितंबर को झारखंड की टीम पुडुचेरी के लिए रवाना होगी। वहां 5 से 15 सितंबर तक आयोजित होने…

Read More