Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान
- गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम
- जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल
- हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी
- रांची में हाइवे किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, वसूला जुर्माना
- CEC ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ बैठकर मतभेद की अटकलों को दिया विराम, लिए बड़े फैसले
- अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब
- फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
बिहार में बेटियों को उद्यमी बनाने के लिए नई पहल, स्टार्टअप शुरू करने को मिलेंगे 2 लाख रुपये तकपटना। शिक्षा, रोजगार और हुनर के क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रही बिहार की बेटियों के लिए अच्छी खबर है। बेटियों को उद्यमी बनाने के लिए सरकार जल्द ही बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से योजना के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की सहमति ली जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों को उद्यमी बनाने के लिए इस नई…
रांची। रांची पुलिस की ओर से मंगलवार को वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा से पदोन्नति प्राप्त कनीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दारोगा से पुलिस इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति पाने वाले शैलेंद्र सिंह, रोशन सिंह, विश्वजीत सिंह के अलावा आरक्षी से जमादार पद पर प्रोन्नति पाने वाले कृष्णा उरांव, विनय टेटे को बैज लगाया गया। सभी को पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि…
नई दिल्ली। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को कहा कि भारत की युवा शक्ति, स्वदेशी तकनीक, रक्षा क्षमता और नवाचार देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध अब केवल पारंपरिक सैन्य क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना क्षेत्र भी निर्णायक बन चुके हैं। ऐसे में तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और एकीकरण के साथ पूरे राष्ट्र की क्षमताओं के समन्वित उपयोग की आवश्यकता है। संजय सेठ एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के अंतर्गत संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र की ओर से यहां मानेकशॉ…
पटना । कभी आर्थिक तंगी, सीमित संसाधन, साहूकारों के कर्ज और परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच जीवन गुजारने को मजबूर ग्रामीण महिलाओं ने जब जीविका स्वयं सहायता समूह का हाथ थामा, तो उनके जीवन में बदलाव की एक नई शुरुआत हुई। छोटी-छोटी बचत से शुरू हुई यह यात्रा आज स्वरोजगार, उद्यमिता, सम्मान और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी है। जीविका समूहों ने महिलाओं को न केवल बचत और ऋण की सुविधा दी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, प्रशिक्षण, वित्तीय अनुशासन और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी दिया। समूह के माध्यम से ऋण लेकर महिलाओं ने अपनी रुचि और…
हजारीबाग। केरेडारी के चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला खनन परियोजना को लेकर चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति के बीच सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के हित में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जनता की भावना, अधिकार और ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है। जनता की इच्छा के विरुद्ध किसी प्रकार की जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला ब्लॉक का आवंटन हो चुका है, लेकिन केवल आवंटन होने से खनन कार्य तत्काल शुरू नहीं हो जाता। परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले कई वैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। नियमानुसार…
रांची। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार को कोयलांचल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बरका-सयाल महाप्रबंधक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को महाप्रबंधक के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, सांसद प्रतिनिधि सतीश मोहन मिश्रा, दूरसंचार विभाग के सांसद प्रतिनिधि योगेश दांगी, मंडल महामंत्री ज्योति सिंह, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल नायक, सौंदा डी मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, उत्तरी छोटानागपुर पश्चिम प्रमंडल सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बीनू…
नई दिल्ली । भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1,74,116 करोड़ रुपए था। यह जानकारी मंगलवार को जारी किए गए सरकारी डेटा में दी गई। हालांकि, मासिक आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2026 में जीएसटी संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपए था। आंकड़ों के मुताबिक, संग्रह में वृद्धि की मुख्य वजह आयातित वस्तुओं और सेवाओं से जीएसटी राजस्व में इजाफा होना है, जो कि अगस्त में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर…
पटना ।बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के नए कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार की सहमति मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय बिहार की समृद्ध नाट्य एवं प्रदर्शन कला परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और नई संभावनाएं प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध रही है। यह कालिदास, रामवृक्ष बेनीपुरी और भिखारी ठाकुर जैसी महान विभूतियों की भूमि है। राज्य की लोक नाट्य एवं प्रदर्शन कलाओं की अपनी विशिष्ट…
रांची।। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित देड़ांग घाट में मंगलवार को सुवर्णरेखा नदी पुल के नीचे मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। नदी में मगरमच्छ देखे जाने की खबर फैलते ही लोगों को नदी के आसपास जाने से सतर्क किया गया है। दूसरी ओर, लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में बाढ़ की संभावित स्थिति के बीच मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है।…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुम) पर जमकर निशाना साधा। साहू ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये दोनों पार्टियां राज्य में छात्र आंदोलन के जवलंत मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (एमएमडीआर) के मुद्दे पर राजनीति चमकाने और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। एमएमडीआर अधिनियम राज्य हित में है। इस अधिनियम के कारण इनकी काली कमाई पर रोक लग जाने की छटपटाहट साफ झलक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो किसी मुगालते में ना रहें कि उनकी एमएमडीआर पर की…