Author: News Maati

नई दिल्ली । नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने विशेष अधिकार आर्टिकल 142 का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली और चार राज्यों (असम, महाराष्ट्र, बंगाल और बिहार) में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 2873 आपराधिक इतिहास वाले लोगों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने की इजाजत दी है। यह एफआईआर 20 से 25 जुलाई के बीच दर्ज की गई थी। इस मामले में चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची…

Read More

बिश्केक/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, कनेक्टिविटी और साझा विकास को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ बिना दोहरे मानदंड के सामूहिक कार्रवाई की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ केवल आतंकियों पर कार्रवाई या जवाबी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके पूरे तंत्र को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद की फंडिंग, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई। पीएम ने कहा कि…

Read More

पटना। बिहार सरकार ने विभिन्न समितियों और परिषदों में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सुरक्षा प्रमुख रहे हरेंद्र बहादुर सिंह को राज्य नागरिक परिषद का महासचिव नियुक्त किया गया है। यह पद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कोटे में गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से उनके राजनीति में सक्रिय होने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। हरेंद्र बहादुर सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्हें…

Read More

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात एसओजी और चरवा थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत के उस आदेश को चुनौती देते हुए क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की है, जिसमें उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी गई थी। दरअसल, पीएमएलए की विशेष अदालत ने 8 जून को हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। यह मामला ईसीआईआर/06/2023 से संबंधित है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को रद कर दिया है। इसके तहत नियमित एवं बैकलॉग दोनों पदों पर होने वाली परीक्षा रद की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में लिपिक के लगभग 836 पदों पर नियुक्ति होनी थी। दरअसल, कार्मिक विभाग ने 29 जुलाई को आयोग को पत्र भेजकर इन दोनों परीक्षाओं से संबंधित अधियाचना वापस ले ली थी। इस कारण आयोग को यह परीक्षा रद करनी पड़ी। बताया जाता है कि नियमावली में बदलाव के कारण…

Read More

रांची। जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता आदि मामले की जांच कर रही सीआईडी ने परीक्षा संचालित कराने में वेबेल टेक्नोलॉजी से जुड़ी सहयोगी एजेंसी मेसर्स आइसीएन के विरुद्ध अपनी जांच को तेज की है। परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आईसीएन के संचालक मिथिलेश सिंह के विरुद्ध करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता के मास्टरमाइंड अभय तिवारी ने अपने स्वयं के अलावा अपने भाई अक्षय तिवारी व अपनी पत्नी सुषमा कुमारी को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास कराने के एवज में मिथिलेश सिंह को 12-12 लाख रुपये दिया था।…

Read More

रांची। धनबाद के बरवाअड्डा थानेदार रवि कुमार से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, अमर्यादित आचरण के आरोपित विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी मंगलवार को बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करेगी। उनकी गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर एसोसिएशन सरकार के सक्षम प्राधिकार से भी पत्राचार करेगी। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की नाराजगी धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के विरुद्ध भी है। पांच दिनों के भीतर सुपरविजन पूरा नहीं होने व अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से एसोसिएशन नाराज है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर आरोपितों के विरुद्ध…

Read More

पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। चिराग की शादी कब होगी, इस सवाल का जवाब जानने की उत्सुकता उनके समर्थकों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी बनी हुई है। अब उनकी मां रीना पासवान ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर रीना पासवान से जब चिराग पासवान की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “वह तैयार नहीं होता है, इसलिए मैं कुछ नहीं बोल सकती।” इतना कहने के बाद वह हंस पड़ीं…

Read More

बिश्केक: एससीओ शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक के लिए 50 मिनट का समय तय था। यह मुलाकात तब हुई है, जब पुतिन अगले महीने भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बैठक में भारत-रूस संबंधों की समीक्षा की गई और कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई है। पीएम मोदी ने पुतिन के सामने यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया और कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान के हर प्रयास का समर्थन करते हैं। यह बैठक तब हुई है, जब…

Read More