Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- छठ को लेकर बदली रांची के घाटों की तस्वीर, 74 पर खास इंतजाम
- मांझी से ताजपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने छपरा में किया बड़ा ऐलान
- छठ पर्व पर रांची में ट्रैफिक का बदलाव, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
- सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं
- छठ को लेकर रांची समेत 14 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
- चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
- खूंटी में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दंतैल हाथी की मौत, दो महीने में सात हाथियों ने गंवाई जान
Author: News Maati
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी में विजयादशमी की रात चोरों ने साईं बाबा मंदिर को निशाना बनाया। नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित मंदिर का ताला काटकर अंदर घुसे चोर भगवान गणेश का करीब 100 ग्राम वजनी मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने संबंधित गश्ती टीम और बाइक गश्ती दल को निलंबित कर दिया है। मंदिर का ताला काटकर अंदर घुसे चोर जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला…
पटना। बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, वहीं एनडीए के नेता जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के पक्ष में चुनावी अभियान चला रहे हैं। इस बीच अनंत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। उन्होंने दावा किया कि वह नीरज कुमार को हराकर रहेंगे। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने बिहारवासियों को पर्व…
देवघर। झारखंड के देवघर जिले में नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद एक युवक घायल अवस्था में उसे बुलेट मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा और सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कही। हालांकि, डॉक्टरों की जांच में शरीर पर गोली लगने के निशान मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अस्पताल पहुंचाने वाले युवक की भूमिका की पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के…
गोरखपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने पीठ की पारंपरिक धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और पूरे विश्व के कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और नाथपंथ के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि से भक्तिमय बना रहा। दो घंटे से अधिक चला विशेष पूजन-अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित विशेष पूजन-अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला। अनुष्ठान की शुरुआत मंदिर के शक्तिपीठ में…
पेरिस। फ्रांस के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और लूटपाट की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाने के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिला है। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर मंगलवार रात भी संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री लेकोर्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लक्षित क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किए जाने के कारण पिछली रात स्थिति काफी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन की सराहना करते हुए इसे ‘अत्यंत प्रेरणादायी’ बताया। उन्होंने कहा कि भागवत का संबोधन राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण और समाज के सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर कहा कि नागपुर में संघ के शताब्दी वर्ष के विजयादशमी उत्सव के अवसर पर मोहन भागवत ने राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक एकता को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने सेवा और राष्ट्र निर्माण पर दिए गए…
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले संविधान खतरे में होने की बात कहकर जनता के बीच जाते थे, आज वही खुद संविधान को खतरे में डालने जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे सड़कों पर लोगों को परेशान करने के बजाय जनता का दिल जीतने की कोशिश करें। राहुल गांधी के भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास जीतना सबसे…
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश की राजनीतिक परिस्थितियों, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव और भारत के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केवल सत्ता परिवर्तन से किसी देश की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वैश्विक ताकतें भारत को कमजोर करने और उसे बांटने की कोशिश कर रही हैं। नागपुर में आयोजित संघ के विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने फ्रांस, अल्बानिया, बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी अशांति को गंभीरता…
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में पूर्व आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 9 अक्टूबर की रात चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित उनके घर में हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इलाके में पार्सल पहुंचाने वाला एक कूरियर डिलीवरी ब्वॉय ही डकैतों का मुखबिर था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिलीवरी ब्वॉय ने दी थी घर की…
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में सीसीएलकर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिद्दी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में मृतक की पत्नी सोनाली, उसके प्रेमी कौशिक कुमार और एक नाबालिग सहयोगी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। लूटपाट की घटना का दिया गया था रूप पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित सीसीएलकर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी के घर में धारदार हथियार से उनकी…