Author: News Maati

खूंटी। कभी गांव की जिंदगी को सुकून और शांति का पर्याय माना जाता था। न वाहनों का शोर, न प्रदूषण और न ही शहर जैसी भागदौड़। लेकिन खूंटी जिले के जंगलों से सटे कई गांवों में अब रात का सन्नाटा सुकून नहीं, बल्कि डर लेकर आता है। खासकर तोरपा, कर्रा और रनिया प्रखंड के हाथी प्रभावित गांवों में शाम ढलते ही ग्रामीण सतर्क हो जाते हैं। उन्हें चिंता रहती है कि जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड कब गांव की ओर पहुंच जाए और देखते ही देखते महीनों की मेहनत से तैयार फसल को बर्बाद कर दे। इन गांवों में…

Read More

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में वन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कितने समय में पूरी की जाएगी। अदालत ने सरकार को 10 सितंबर तक इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अदालत को बताया कि…

Read More

पटना: । बिहार की राजनीति का एक ऐसा सितारा डूब गया, जिसने भले ही एक भी चुनाव न जीता हो, लेकिन कई दिलों को जरूर जीत लिया था। आपने सही समझा, भागलपुर के नागरमल बाजोरिया अब नहीं रहे। 97 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस पटना में ली। नागरमल बाजोरिया सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि जीवटता की जीती जागती मिसाल थे। बढ़ती उम्र के चलते वो पिछले कई साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। धरती पकड़ के नाम से मशहूर नागरमल बजोरिया को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। घरवालों के अनुसार…

Read More

नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर को लेकर दिए बयान को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय करणी सेना की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी तंवर ने स्वरा भास्कर पर हमला बोला है। लक्ष्मी तंवर ने एक वीडियो में स्वरा भास्कर के जौहर पर की गई टिप्पणी को लेकर बड़े सख्त लहजे में आपत्ति की है और उन्हें सीधे-सीधे पीटने की धमकी दी है। दरअसल स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह सीन देखकर काफी गुस्सा आया था और उन्होंने डायरेक्टर संजय…

Read More

मथुरा (उप्र) । भगवान कृष्ण के जीवन और किंवदंतियों से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थल मथुरा और वृंदावन को जन्माष्टमी समारोह से पहले विस्तृत सजावट एवं चमकदार रोशनी से सजाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां चौराहों और प्रमुख सड़कों पर विशेष सजावट की गई है, विशेषकर कृष्ण जन्मभूमि और अन्य प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों पर, जो तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026’ के तहत देश भर से 1,000 से अधिक कलाकार दो दर्जन से…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय कोढ़ा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके पास से 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की मोटरसाइकिल, छह एंड्रॉइड मोबाइल, छह फर्जी नंबर प्लेट और 23 पुड़िया खुजली वाला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य राह चलते लोगों को निशाना बनाने के लिए खुजली पैदा करने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में हर वार्ड में वेंडर मार्केट के निर्माण के साथ-साथ सड़कों से अनावश्यक कट को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान रांची शहर को व्यवस्थित, सुगम एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शहर के रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, विभिन्न पार्कों, चौक-चौराहों, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही रांची के मास्टर प्लान एवं…

Read More

रांची । पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से दोबारा फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर कुछ लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और ऐसे संदेशों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले भी उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। बुधवार को दोबारा ऐसी घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला प्रशासन…

Read More

रांची। दारोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के लिए पुलिस विभाग की ओर से जारी 9 सितंबर 2024 की वरीयता सूची को चुनौती देने वाली उत्तम तिवारी की याचिका पर बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय ने प्रोन्नति प्रक्रिया पर पूर्व में लगाई गई रोक हटाने के सरकार के आग्रह को नामंजूर कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर कर पूर्व में लगाई गई…

Read More

पटना। राज्य सरकार अब महत्वपूर्ण पुलों और राज्य उच्च पथों से गुजरने वाले वाहनों से पथ उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) वसूल करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े सलाहकार सेवा लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 27 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। पहले चरण में 250 मीटर से अधिक लंबे 47 पुलों और 55 राज्य उच्च पथों को टोल वसूली के लिए चिह्नित किया गया है। हालांकि, इन स्थानों पर तत्काल टोल वसूली शुरू नहीं होगी। इसके लिए पहले पूरी प्रक्रिया और जरूरी आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी।…

Read More