Author: News Maati

रांची । पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से दोबारा फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर कुछ लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और ऐसे संदेशों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले भी उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर लोगों को संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया था। बुधवार को दोबारा ऐसी घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला प्रशासन…

Read More

रांची। दारोगा से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के लिए पुलिस विभाग की ओर से जारी 9 सितंबर 2024 की वरीयता सूची को चुनौती देने वाली उत्तम तिवारी की याचिका पर बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। न्यायालय ने प्रोन्नति प्रक्रिया पर पूर्व में लगाई गई रोक हटाने के सरकार के आग्रह को नामंजूर कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर कर पूर्व में लगाई गई…

Read More

पटना। राज्य सरकार अब महत्वपूर्ण पुलों और राज्य उच्च पथों से गुजरने वाले वाहनों से पथ उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) वसूल करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े सलाहकार सेवा लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 27 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। पहले चरण में 250 मीटर से अधिक लंबे 47 पुलों और 55 राज्य उच्च पथों को टोल वसूली के लिए चिह्नित किया गया है। हालांकि, इन स्थानों पर तत्काल टोल वसूली शुरू नहीं होगी। इसके लिए पहले पूरी प्रक्रिया और जरूरी आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी।…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बीमारी के गंभीर होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते उसकी पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। समय पर जांच से बीमारी की पहचान संभव है और इसके आधार पर बेहतर…

Read More

रांची । झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहे मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहनन की पीठ में सुनवाई शुरू होते ही झारखंड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें मामले में न्यायालय की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में वह रिपोर्ट देखे बिना सरकार की ओर से अपनी बात रखने की स्थिति में नहीं हैं। कपिल सिब्बल ने न्यायालय से एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराने…

Read More

रांची। जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलनों के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। भाजपा ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए मांगें नहीं माने जाने पर छात्रों के…

Read More

पटना । बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रदेश के युवाओं से सिगरेट, गुटखा और शराब का सेवन छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें और अपने अनमोल जीवन को स्वस्थ एवं बेहतर बनाने पर ध्यान दें। बुधवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित ‘जांच एवं उपचार- चिकित्सा आपके द्वार’ राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत 30…

Read More

अयोध्या । अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। लंबे सैन्य अनुभव और बड़े संस्थानों के संचालन में दक्षता रखने वाले मिश्रा अब राम मंदिर की दैनिक प्रशासनिक व्यवस्था, श्रद्धालु सुविधाओं और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीईओ के चयन के लिए गठित समिति ने ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंपा था। इनमें…

Read More

पटना । बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी लाली कुमार ने कथित तौर पर शराब में जहर मिलाकर चारों को पिलाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, शराब में जहरीले पदार्थ की मौजूदगी और उससे मौत होने की आधिकारिक पुष्टि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त…

Read More

अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा और ट्रस्टी-स्तर के अन्य पदों पर चर्चा होगी, क्योंकि मंदिर समिति बड़े प्रशासनिक और नेतृत्व संबंधी बदलावों की ओर बढ़ रही है। मणिराम दास छावनी में होने वाली इस अहम बैठक के दो सत्र होंगे। इसमें ट्रस्ट की प्रबंधन, निर्माण, वित्त और धार्मिक समितियों के पुनर्गठन पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। यह बैठक राम मंदिर के पहले सीईओ के पद के लिए तीन…

Read More