Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    October 20, 2026

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
    • देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
    • विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
    • फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
    • पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
    • मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
    • चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
    Blog

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    News MaatiBy News MaatiOctober 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, वहीं एनडीए के नेता जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के पक्ष में चुनावी अभियान चला रहे हैं। इस बीच अनंत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है। उन्होंने दावा किया कि वह नीरज कुमार को हराकर रहेंगे।

    विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने बिहारवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशहाल रहें और युवा जीवन में तरक्की करें। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपने माता-पिता की सेवा करने की सलाह देते हुए कहा कि माता-पिता का सम्मान और सेवा करने वाले लोग जीवन में आगे बढ़ते हैं।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गांधी मैदान में रावण दहन किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

    नीरज कुमार को हराने का किया दावा

    पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए की आठ सीटों पर जीत की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इन सब बातों की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई नीरज कुमार से है, किसी पार्टी से कोई लड़ाई नहीं है। हम नीरज को हराएंगे।”

    अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता और भगवान से ऐसे घमंडी व्यक्ति को हराने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार पिछले 18 वर्षों से बिना किसी कारण उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। अनंत सिंह के मुताबिक, नीरज कुमार ने उनसे यह भी कहा था कि उनका नाम लेने से ही वह बड़े नेता बनेंगे।

    एफआईआर और अस्पताल में भर्ती होने पर भी कसा तंज

    बातचीत के दौरान अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि पहले इस मामले को कुछ ही लोग जानते थे, लेकिन अब अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल जाएगी।

    वहीं, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े सवाल पर भी अनंत सिंह ने तंज कसा। उन्होंने नीरज कुमार की तबीयत और जांच कराने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अक्सर जांच कराने जाते रहते हैं। साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि दो घंटे बाद उन्हें वोट मांगते हुए भी सुना जा सकता है।

    चुनावी मुकाबले के बीच बढ़ी बयानबाजी

    पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में अनंत सिंह के बयान ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब इस मुकाबले में नेताओं की बयानबाजी और चुनावी रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू

    October 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,444

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,139

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    By News MaatiOctober 20, 20265

    पटना। बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी…

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू

    October 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह

    October 20, 2026

    देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

    October 20, 2026

    विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना

    October 20, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू

    October 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.