Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीसीए के शिकंजे में पांडेय गिरोह का सरगना विकास तिवारी
- बिहार के हर ब्लॉक में खुलेगा सोलर मार्ट
- बिहार में PhD करने वाली छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार
- 15 नवंबर से शुरू होगा मुंगेर-मिजार्चौकी फोरलेन, बिहार-झारखंड का सफर होगा आसान
- 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 370 और कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए मिला सम्मान एकता
- अपराधी की जात नहीं होती, पुलिस को चैलेंज किया तो मिलेगा करारा जवाब : सम्राट
- भारत में पहली बार ताकत दिखाएंगे US के F-35 फाइटर जेट, जानें क्या है खास
- पुंदाग अपना घर आश्रम में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने 45 निराश्रितों को कराया भोजन
Author: News Maati
निशिन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 का स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन की विस्फोटक साझेदारी की। वर्मा 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना नहीं रूकीं।…
पटना । बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के बीच पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया था। मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार…
पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर धावा बोला है। यह छापेमारी महाप्रबंधक के वैशाली के जंदाहा स्थित पैतृक आवास के साथ पटना के एसके पुरी और राजीव नगर इलाके में चल रही है। इसके अलावा भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यालय की भी तलाशी टीम ले रही है। प्राथमिक जांच में जीएम के पास आय से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी मिली है। वैशाली जिले के जंदाहा स्थित सर्वोदय मैदान के…
रांची । ईडी कोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े और मनी लांड्रिंग मामले के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने मामले में आरोप तय करने और ट्रायल की कार्यवाही को स्थगित करने के लिए हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। सोमवार को सिविल कोर्ट में जियो सर्वर डाउन रहने के कारण हेमंत सोरेन की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी नहीं हो सकी। इस वजह से अदालत ने आरोप तय करने की अगली तिथि 24 सितंबर निर्धारित की…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने एक वैवाहिक विवाद में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि पत्नी की यह इच्छा कि पति उसके मायके में रहकर घरजमाई बने, मात्र इस आधार पर वैवाहिक क्रूरता नहीं मानी जा सकती। अदालत ने यह भी कहा कि पत्नी का अपने मायके जाना उसका अधिकार है और इसे तलाक के लिए क्रूरता का आधार नहीं बनाया जा सकता। हाई कोर्ट ने हजारीबाग फैमिली कोर्ट के उस फैसले में हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया, जिसमें पति की तलाक की याचिका खारिज कर दी गई…
कीव । यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रविवार शाम को रूस ने हमारे दस क्षेत्रों पर हमले शुरू किए। यह हमले रात भर जारी रहे। इन हमलों में आम लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। खार्कीव में ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रविवार शाम को जापोरिज्जिया पर रूस ने बेहद भीषण और निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की। इसमें नौ मंजिला रिहायशी इमारतों, एक यूनिवर्सिटी की इमारत, एक शॉपिंग सेंटर और एक बॉयलर हाउस…
नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज और महापुरुषों को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है : योगी
मेरठ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नकारात्मक ताकतें फिर से समाज को बांटने का काम करेंगी। वे जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी और महापुरुषों को भी जातीय आधार पर बांटने का पाप करेंगी, लेकिन हमें इस विभाजन को नहीं होने देना है। महापुरुष पूरे समाज के होते हैं, उन्हें किसी जाति के दायरे में सीमित कर उनके महत्व को कम नहीं किया जा सकता। सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में जनपद मेरठ में आयोजित भाजपा पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि राज्य में अगला पंचायत चुनाव पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नगर निकायों के परिसीमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों का स्पष्ट निर्धारण हो सके। मुख्यमंत्री पटना में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर’ के ‘मुखिया संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण विकास, पंचायतों की भूमिका तथा गांवों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।…
मास्को । राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली युनाइटेड रशिया पार्टी एक बार फिर अच्छे खासे मतों के अंतर से जीत की कगार पर खड़ी है। वो जीत चुकी है हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। रूसी न्यूज एजेंसी टीएएसएस ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के डाटा का हवाला देते हुए बताया कि युनाइटेड रशिया पार्टी को ड्यूमा चुनाव में 57.86 फीसदी वोट मिले हैं। अब तक 90.43 फीसदी बैलट काउंट किया जा चुका है। दूसरे नंबर पर सीआरपीएफ है जिसे 13.84 प्रतिशत तो तीसरे पर एलडीपीआर को 8.9 फीसदी मत मिले हैं। न्यू पीपल को 7.94 और ए जस्ट रशिया…
पटना। जमुई में नाबालिग से हुई छेड़खानी के मामले में पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। एडीजी विधि व्यवस्था केएस अनुपम ने बताया कि मामले में अब तक तीन नाबालिगों को पुलिस ने निरुद्ध किया है। वहीं, दो अन्य युवकों की पहचान की गई है और उनकी तलाश जारी है। एडीजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए महिला एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रकरण में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मुख्यालय ने…