Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
- रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम
- ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना
- रांची में कल से पांच नए अंचल कार्यालय खुलेंगे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस जैसी सेवाएं घर के पास मिलेंगी
- रामगढ़ जमीन मुआवजा घोटाले में पूर्व अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार
- सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- JSSC CGL पेपर लीक में एक और एजेंट गिरफ्तार, रितेश सिंह पर 30 से अधिक छात्रों को रटवाने का आरोप
- त्योहारों पर चीनी भंडारण के नियम सख्त, डीलरों के लिए भंडारण सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल
Author: News Maati
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। यह घटना, बुधवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में स्थित अधिकारी के आवास पर हुई। उनकी बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वह अपने परिवार को घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस से जुड़े सूत्रों…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई है लेकिन झाल (मिर्ची) टीएमसी को लगी है।” उन्होंने कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत का जश्न मनाया जाएगा, मिठाई बांटी जाएगी और झालमुड़ी…
ट्रेनों में ‘मौत’ बांट रहे नकली साधु, झारखंड में नशीला लड्डू खाने से महिला की मौत, गिरोह का पर्दाफाश
धनबाद । झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नकली साधुओं के एक गिरोह द्वारा दिए गए नशीले प्रसाद को खाने से उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका। इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेल पुलिस ने घेराबंदी कर वाराणसी के रहने वाले सात नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है। झारखंड के रेल डीजी अनिल पलटा को लगातार मिल रहे इनपुट्स के बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी। पुलिस…
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी…
चमोली। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बसे बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा माहौल भक्ति और आस्था से भर गया। गुरुवार सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, वैसे ही ‘बद्री विशाल की जय’ के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। कपाट खुलने की यह प्रक्रिया पूरी तरह विधि विधान और परंपराओं के अनुसार की गई। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की और उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में भक्त वहां मौजूद थे। कई लोग…
रांची। रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घोषणा की है कि 1, 2 और 3 मई को रांची के आॅड्रे हाउस में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अरगोड़ा स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों और भारतीय कला-संस्कृति का एक अनूठा संगम होगा। इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के…
नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने का बुधवार को गंभीरता से संज्ञान लिया और उन्हें नोटिस जारी किया। आयोग के अधिकारियों ने यह यह जानकारी दी। खड़गे से 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा गया है। यह नोटिस तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से एक दिन पहले जारी किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने चेन्नई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा था। हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे टिप्पणी के…
हावड़ा। पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उदयनारायणपुर में टीएमसी के गुंडों की अराजकता व धमकी के बावजूद हजारों की भीड़ चिलचिलाती धूप में सिर पर गमछा और छाता लिए सीएम योगी को देखने-सुनने के लिए उमड़ पड़ी। भाजपा उम्मीदवार प्रभाकर पंडित के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि 4 मई के बाद तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। सीएम योगी मंच पर भाजपा कार्यकर्ता स्व. सुबोध जीत की मां से मिले और उनका दर्द बांटा, फिर…
पटना। बिहार सरकार राज्य में 11 नई ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करेगी। साथ ही 75 आईटीआई को आधुनिक कौशल केंद्र के रूप में अपग्रेड भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में विकास और रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। नई सरकार के मुखिया ने अपनी पहली बैठक में कुल 22 एजेंडों को स्वीकृति दी। जिनमें राज्य में 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने और 75 आईटीआई को आधुनिक कौशल केंद्र के रूप में अपग्रेड करने का बड़ा फैसला शामिल है। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले एक खतरनाक सिलेंडर बम को सेना की बम निरोधक टीम ने बुधवार सुबह सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और सुरक्षा के मद्देनजर करीब एक किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया था। आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सेना की विशेषज्ञ टीम ने बेहद सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ आॅपरेशन को अंजाम दिया। बम…