Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मैट्रिक में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर

    April 23, 2026

    ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाज को उड़ाने के आदेश दिए

    April 23, 2026

    बंपर वोटिंग : बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मैट्रिक में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर
    • ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाज को उड़ाने के आदेश दिए
    • बंपर वोटिंग : बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
    • जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 95.278 प्रतिशत छात्र सफल
    • IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला: चोरी का फोन, होटल का वाई-फाई और चैट बने अहम कड़ी, पकड़ा गया आरोपी
    • बंगाल चुनाव : PM मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ TMC को लगी
    • ट्रेनों में ‘मौत’ बांट रहे नकली साधु, झारखंड में नशीला लड्डू खाने से महिला की मौत, गिरोह का पर्दाफाश
    • मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बंगाल चुनाव : PM मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ TMC को लगी
    Blog

    बंगाल चुनाव : PM मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ TMC को लगी

    News MaatiBy News MaatiApril 23, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई है लेकिन झाल (मिर्ची) टीएमसी को लगी है।” उन्होंने कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत का जश्न मनाया जाएगा, मिठाई बांटी जाएगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है और तमिलनाडु में भी मतदान जारी है। उन्होंने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि इस बार मतदान के नए रिकॉर्ड बनें और लोकतंत्र के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए।उन्होंने दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा सबसे कम हुई है। उन्होंने कहा कि पहले हर हफ्ते हिंसा की घटनाएं होती थीं और उन्हें आत्महत्या का नाम दे दिया जाता था। उन्होंने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि आयोग ने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा स्थापित की है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया है। साथ ही, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ की, जो इस बार जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कृष्णानगर में भय पर भरोसे की जीत का माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भय खत्म हो रहा है और भरोसा आगे बढ़ रहा है। जिन लोगों की आवाज सालों से दबाई गई थी, वे अब खुलकर बोल रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली, महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी बदलाव की बात कर रहे हैं।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 15 साल पहले जनता ने वामपंथ के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब वही जनता तृणमूल कांग्रेस के कथित ‘जंगलराज’ के खिलाफ खड़ी है। यह चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि यह चुनाव बंगाल की जनता खुद लड़ रही है।उन्होंने कहा कि जहां-जहां ज्यादा मतदान हुआ है, वहां भाजपा को मजबूत समर्थन मिला है, जैसा कि पुडुचेरी और असम में देखा गया। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में भी भाजपा की जीत तय है।टीएमसी सरकार पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने 10 लाख एमएसएमई और हजारों उद्योग लगाने का वादा किया था लेकिन हकीकत में कई फैक्ट्रियां बंद हो गईं और जूट मिलें भी बंद पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों को लेकर भी समस्याएं बनी हुई हैं और यहां तक कि एम्स कल्याणी के निर्माण में भी बाधाएं डाली गईं लेकिन भाजपा ने उसे पूरा कराया।उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बढ़ावा देती है और उन्हें संरक्षण देती है जबकि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है। 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में सुशासन की नई शुरुआत होगी।उन्होंने मातुआ और नामशूद्र समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद नागरिकता देने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बंगाल का हर वर्ग (किसान, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, दुकानदार, रिक्शा और टैक्सी चालक) सभी भयमुक्त वातावरण और बेहतर व्यवस्था के लिए वोट कर रहे हैं। पुलिस भी अब गुंडों के दबाव से मुक्त होकर जनता की सेवा के लिए वोट डालने वालों की मदद कर रही है।पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने वाले अधिनियम को टीएमसी ने पास नहीं होने दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मैट्रिक में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर

    April 23, 2026

    ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाज को उड़ाने के आदेश दिए

    April 23, 2026

    बंपर वोटिंग : बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,370

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,039

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026786
    Don't Miss
    Blog

    मैट्रिक में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर

    By News MaatiApril 23, 20261

    मेसरा प्रेमचंद उच्च विद्यालय के प्रेम कुमार साहु और रांची संत अलोइस उच्च विद्यालय सन्नी…

    ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाज को उड़ाने के आदेश दिए

    April 23, 2026

    बंपर वोटिंग : बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

    April 23, 2026

    जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 95.278 प्रतिशत छात्र सफल

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मैट्रिक में इस वर्ष दो छात्रा और दो छात्र हुए स्टेट टॉपर

    April 23, 2026

    ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाज को उड़ाने के आदेश दिए

    April 23, 2026

    बंपर वोटिंग : बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

    April 23, 2026

    जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 95.278 प्रतिशत छात्र सफल

    April 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.