Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
- रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम
- ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना
- रांची में कल से पांच नए अंचल कार्यालय खुलेंगे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस जैसी सेवाएं घर के पास मिलेंगी
- रामगढ़ जमीन मुआवजा घोटाले में पूर्व अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार
- सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- JSSC CGL पेपर लीक में एक और एजेंट गिरफ्तार, रितेश सिंह पर 30 से अधिक छात्रों को रटवाने का आरोप
- त्योहारों पर चीनी भंडारण के नियम सख्त, डीलरों के लिए भंडारण सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल
Author: News Maati
रामगढ़। जिले की कमान संभालने के बाद मंगलवार को एसपी मुकेश कुमार लुणावत ने क्राइम बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही रामगढ़ जिले में पीपल्स फ्रेंडली पुलिसिंग करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक गिरोह में शामिल सदस्यों का डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में हर तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल लगाम लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोयला, बालू, ड्रग्स की तस्करी करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही क्राइम कंट्रोल, विधि व्यवस्था, ट्रैफिक के मुद्दे पर भी विस्तार से…
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चेंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से व्यापारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने और होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की गई।कैंप में 25 से अधिक व्यापारियों ने नया ट्रेड लाइसेंस बनवाया और कई व्यापारियों ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इसके अलावा, बड़ी संख्या में व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। कैंप के दौरान…
रांची । झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी। पेट में गोली लगने से भार्गव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में प्राथमिक बयान के दौरान घायल भार्गव सिंह ने विजय टेटे नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। भार्गव के अनुसार, रातू स्थित एक जमीन को लेकर विजय के साथ उनका विवाद चल रहा…
रांची: मजदूरों के वेतन और श्रम अधिकारों को लेकर नोएडा से शुरू हुआ विरोध अब झारखंड की राजधानी रांची तक पहुंच गया है। मंगलवार को रांची स्थित एक गारमेंट कंपनी में कार्यरत करीब 3000 महिला कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्ग जाम कर दिया।प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कंपनी प्रबंधन हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान का आश्वासन देता है, लेकिन यह वादा लगातार पूरा नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी काफी अहम माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते…
वाशिंगटन। ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में दूसरे चरण की वार्ता के लिए ईरान तैयार है। सूत्रों के अनुसार , अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और शीर्ष अमेरिकी अधिकारी संभावित वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान…
रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की रियल एस्टेट-अर्बन डेवलपमेंट और मास्टर प्लान उप समितियों की संयुक्त बैठक सोमवार को चेंबर भवन में हुई। बैठक में सदस्यों ने राज्य सरकार की ओर से लाये गए भवन नियमितीकरण योजना बिल का स्वागत करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया। साथ ही इसमें आवश्यक सुधार करने की बात की गई। मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर कहा गया कि वर्तमान बिल के अनुसार जी प्लनस टू और 10 मीटर तक ऊंचाई वाले भवनों को नियमित किया जाएगा। इस पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने मांग की कि…
रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरमू गौशाला द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा के तहत सोमवार को जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्यार बांटते चलो” नारा के अंतर्गत 12 महीने–12 जनसेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची समर्पण शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। सत्र 2026–27 की पहली अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ रांची की महापौर रोशनी खलखो एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों से किया गया। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि “नर सेवा ही…
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की आॅनलाइन सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, अर्चना सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। आदित्य…
धनबाद। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और बिल को लागू नहीं होने देना चाहता।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए थे, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे दल महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं होने…