Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
- रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम
- ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना
- रांची में कल से पांच नए अंचल कार्यालय खुलेंगे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लाइसेंस जैसी सेवाएं घर के पास मिलेंगी
- रामगढ़ जमीन मुआवजा घोटाले में पूर्व अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार
- सिल्ली अंचल का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
- JSSC CGL पेपर लीक में एक और एजेंट गिरफ्तार, रितेश सिंह पर 30 से अधिक छात्रों को रटवाने का आरोप
- त्योहारों पर चीनी भंडारण के नियम सख्त, डीलरों के लिए भंडारण सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल
Author: News Maati
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। उन्होंने साफ कहा कि इस अहम तेल मार्ग को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा, “इस पर हमारा पूरा नियंत्रण है। यह रास्ता तभी खुलेगा जब वे कोई समझौता करेंगे या फिर कोई और सकारात्मक स्थिति बनेगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रास्ते को बंद रखने का मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालना है। ट्रंप बोले, “अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं,…
रांची। सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस गुरुवार को बोड़ेया रवि बेंकेट हॉल में उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने वीर योद्धा को नमन किया। रांची के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ अभिषेक ने कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह की भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि वीरों के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ अभिषेक ने कहा कि कांके ब्लॉक के पास क्षत्रिय भवन बनेगा। उन्होंने कहा कि भवन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निमार्णाधीन स्टेट हैंगर तथा संबंधित आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण एवं समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समयसीमा का कड़ाई से पालन करते हुए पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचनाओं का निर्माण अपरिहार्य है। ऐसी परियोजनाएं प्रशासनिक कार्यक्षमता…
रामगढ़। सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव दिवस गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर योद्धा को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नई सराय चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद क्षत्रिय धर्मशाला के सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके शौर्य और बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह की भूमिका अविस्मरणीय है। कार्यक्रम…
पटना। राजधानी पटना समेत 11 शहरों में टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। राज्य कैबिनेट की स्वीकृति के अगले ही दिन गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसका संकल्प जारी कर दिया। इसमें प्रस्तावित टाउनशिप की चौहद्दी, कोर एरिया और स्पेशल एरिया को चिह्नित किया गया है। टाउनशिप के कोर और स्पेशल एरिया में कौन-कौन से प्रखंड के शहरी या राजस्व ग्राम आएंगे, इसकी पूरी सूची जारी की गई है। इन सभी इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री या हस्तांतरण के साथ जमीन के विकास और भवन निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा…
पटना। नौ मार्च से हड़ताल पर चल रहे अंचल एवं राजस्व अधिकारियों पर सरकार जुर्माने लगाने की तैयारी कर रही है। यह कार्रवाई जनगणना कार्य में बाधा डालने के आधार पर होगी। इस बीच बिरसा यूनाइटेड के अध्यक्ष आदित्य शिवमशंकर ने सरकार से हड़ताल के मुद्दे पर बातचीत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार न्याय, सुशासन, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए राज्य को विकास एवं उत्तरदायी शासन की नई दिशा देगी। उन्होंने बकाया कि बिहार राजस्व सेवा संवर्ग पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ…
मेसरा प्रेमचंद उच्च विद्यालय के प्रेम कुमार साहु और रांची संत अलोइस उच्च विद्यालय सन्नी कुमार वर्मा टॉपर रांची। झारखंड के मैट्रिक परीक्षा में इस बार दो छात्रा और दो छात्र स्टेट टॉपर रहे। इनमें इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा प्रियांशु कुमारी और सिमडेगा के बानो स्थित एसएस उच्च विद्यालय की शिवांगी कुमारी के अलावा रांची के मेसरा स्थित प्रेमचंद उच्च विद्यालय के प्रेम कुमार साहु एवं रांची के ही संत अलोइस उच्च विद्यालय सन्नी कुमार वर्मा टॉपर रहे। चारों छात्र-छात्राओं को 498 (99.50 प्रतिशत) अंक मिले हैं। वहीं सेकेंड टॉपर में गुमला के संत पैट्रिक्स उच्च…
तेहरान/वाशिंगटन/लंदन। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली अगर कोई नाव नजर आए तो उस पर गोलीबारी की जाए। अमेरिका और ईरान के अस्तित्व की लड़ाई बन चुके होर्मुज जलडमरूमध्य का टकराव हिंद महासागर तक पहुंच गया है, क्योंकि अमेरिका ने इस महासागर से ईरान के एक और तेल टैंकर को जब्त करने का दावा किया है। ईरान एक दिन पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों को निशाना पहले ही बना चुका है। फॉक्स न्यूज, सीबीएस न्यूज, सीएनएन और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने ‘मैजेस्टिक एक्स’ नामक तेल…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक कुल मतदान लगभग 89.93 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिलावार आंकड़ों के अनुसार अलीपुरद्वार में लगभग 88.74, बांकुड़ा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबिहार में 92.07, दक्षिण दिनाजपुर में 93.12, दार्जिलिंग में…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। रिजल्ट को जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने जारी किया। जैक के अनुसार, रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। जैक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 4,02,178 छात्र सफल रहे। इस प्रकार छात्रों का कुल पास प्रतिशत 95.278 दर्ज किया गया है। जैक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों…