Author: News Maati

रांची। जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड का शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के आरोपित गिरफ्तार शूटर सत्यम पाठक ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने कांके डैम के पास दो हथियार छुपा रखे हैं। पुलिस टीम बुधवार सुबह उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए कांके डैम पहुंची। इसी दौरान पाठक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में…

Read More

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव शैडो एरिया में पड़ता है। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के नेमरा गांव में बात करने के लिए लोगों को मोबाइल नेटवर्क भी नहीं मिलता था। बुधवार को रामगढ़ डीसी ऋतुराज की पहल पर इस गांव में मोबाइल टावर लगाया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क से वंचित या कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों (शैडो एरिया) को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर वहां नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में नेमरा गांव में जिओ…

Read More

रांची। आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान – अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण ( महिला ) व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है । कार्यक्रम में डॉ. इरफान अंसारी ( स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि एवं सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार ) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही। इस शिविर में लोगों की निःशुल्क नेत्र…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री लगातार दूसरे जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार, ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। दमदम उत्तर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 4 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 9 बजे पहला राउंड आएगा, 10 बजे दूसरा राउंड आएगा और दोपहर 1 बजे तक गिनती समाप्त होते-होते ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा। टीएमसी के गुंडे घर-घर जाकर कहते हैं कि बाहर मत निकलना, नहीं तो बाद में तकलीफ होगी। मैं भी…

Read More

पटना । जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है। जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश कुमार की टीम में संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष…

Read More

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जो आज भी इस अपार दुख को झेल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और न ही कभी आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कामयाब होंगे। पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पिछले साल आज ही के दिन, पहलगाम में हुए भयानक आतंकी…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। हाल के वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाने वाली सबसे क्रूर घटनाओं में से एक इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने धर्म की पहचान करने के बाद 26 बेकसूर पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि देश के खिलाफ किसी भी गलत हरकत का जवाब दिया जाएगा। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “भारत के खिलाफ किए गए कामों का जवाब जरूर मिलेगा। न्याय जरूर होगा। हमेशा।” सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में इलाज के दौरान पारस अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड की मुख्य वजह 15 से 20 लाख रुपये की लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पैसा और जमीन का विवाद भार्गव सिंह और विजय टेटे के बीच लंबे समय से चल रहा था। इसी विवाद में विजय टेटे ने गोली मारकर हत्या कर…

Read More

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरप्पा मोड़ पर स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स को निशाना बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और नगदी लूट ली। हालांकि, ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे गिराह के दो अपराधियों को पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पांच से छह की संख्या में अपराधी बाइक से रजरप्पा मोड़ पहुंचे। शातिर अपराधी पहले उत्तम ज्वेलर्स और शिवनारायण ज्वेलर्स में…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने की उम्मीद तथा कच्चे तेल की कीमत में आई नरमी की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज पूरे दिन जोश का माहौल बना रहा। आज की तेजी के कारण शेयर बाजार पिछले छह सप्ताह के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरूआत भी मजबूती के साथ हुई थी। पूरे दिन शेयर बाजार में रौनक बनी रही। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे, लेकिन बाजार की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स…

Read More