Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को सराहा
- 734 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला, जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार
- फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया ‘हीरो’, कॉकपिट हमले की सुनाई कहानी
- बुजुर्गों के लिए योग संजीवनी, नियमित अभ्यास से बेहतर होगा जीवन : आयुष मंत्रालय
- यूपी में सीट बंटवारे की खींचतान, क्या बिहार के महागठबंधन जैसा दोहराएगा इतिहास?
- Anant Singh के शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 50 हजार रसगुल्ले तैयार
- रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
- विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
Author: News Maati
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार ने लोगों की चिंता कम करने की कोशिश की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी और सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और उनकी कीमतें नहीं बढ़ी हैं, इसलिए घबराने…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत राज्य की 142 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। अंतिम चरण में राजधानी कोलकाता के अलावा उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान कराए जाएंगे। इस चरण में एक हजार 448 उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने सभी 142 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 141 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण के लिये एक हजार 463 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें 15…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों तक हर-हर महादेव और मोदी-मोदी के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधानमंत्री मोदी ने बीएलडब्ल्यू मैदान पर आयोजित विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में महिलाओं को बैठने के बनाए गए सभी सेक्टर में प्रधानमंत्री ने स्वयं जाकर उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति ही नए भारत की असली ताकत है, और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज आगे…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से फुटपाथ पर फल और सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को रांची में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से नमो स्टॉल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रांची के फल एवं सब्जी विक्रेताओं को नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए। स्टॉल प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। प्रथम चरण में पांच विक्रेताओं को स्टॉल के साथ-साथ सब्जी और फल तौलने की मशीन भी दी गई, जिससे उनके व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित और…
पटना। बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत मंगलवार को पटना के बिहटा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। यह केंद्र राज्य में तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है मांझी ने कहा कि आज का दिन बिहार के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहटा में स्थापित यह प्रौद्योगिकी…
अहमदाबाद। गुजरात की सभी 15 महानगरपालिकाओं के चुनाव में इस बार भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। सूरत महानगरपालिका में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 120 में से 115 सीटों पर कब्जा कर लिया है। पिछले 30 वर्षों से जारी भाजपा का एकछत्र शासन अगले पांच वर्षों तक भी बरकरार रहेगा। वर्ष 2021 में 27 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी इस बार मात्र 4 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस, जो पिछली बार खाता भी नहीं खोल सकी थी, इस बार केवल 01 सीट जीतने में सफल रही है। इन चुनावों का आयोजन एसआईआर(स्पेशल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राजधानी रांची के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे बड़ा निर्णय शहर में दो नए फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर रहा। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 820 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक से हरमू हाउसिंग कॉलोनी, डीबडीह आरओबी होते हुए कटहल मोड़ और अशोकनगर तक बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर काव्स रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर सेलर्स नॉट रेस्टोरेंट के समीप…
रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस के पावन अवसर पर आयोजित बलिदान दिवस सम्मान समारोह मनीष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत बाबू वीर कुंवर सिंह जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुमकुम तिलक एवं अक्षत लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्य में अंजलि राज एवं शिल्पी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला सशक्तिकरण…
चतरा। चतरा सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद की और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार ( पीबी08 एफटी-1403), विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ…
रांची। झारखंड हाईकोर्अ ने धनबाद जिला पुलिस बल से अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि विभाग प्रशासनिक जरूरत के नाम पर किसी कर्मचारी को दंडित नहीं कर सकता और यदि विभागीय कार्रवाई आवश्यक हो, तो उसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। उच्च न्यायालय ने स्थानांतरण और कार्यमुक्ति (ट्रांसफर और रिलीविंग) दोनों आदेशों को निरस्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी याचिकाकर्ता अपने मूल कार्यस्थल धनबाद में पुन: योगदान दें और संबंधित अधिकारी उनकी जॉइनिंग स्वीकार करें। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रोशन की…