
वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान शनिवार रात अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित हैं।फायरिंग की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति समेत सभी वीआईपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हॉल में मौजूद लोगों ने 5 से 8 गोलियों जैसी आवाजें सुनीं, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए।घटना के तुरंत बाद United States Secret Service और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। संदिग्ध को पकड़ लिए जाने की खबर है, हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बयान जारी कर बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को जारी रखने या स्थगित करने का फैसला कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारी ही करेंगे।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।




