Author: News Maati

नई दिल्ली । वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनके आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को ‘स्कैम अलर्ट’ जारी किया है। कार्यालय ने बताया कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका गांधी की एआई से बनी फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोगों से पैसे निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। कार्यालय ने साफ कहा है कि ये सभी वीडियो स्कैम हैं। लोगों से अपील की…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी और गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह फैसला सुनाया। अबू सलेम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिला की थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए सलेम की याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले, 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सलेम की याचिका पर फैसला…

Read More

बेंगलुरु । कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली के घरों और संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। यह कार्रवाई कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार कर रहे हैं। खासकर तब जब सरकार गुरुवार को ही सत्ता में 100 दिन पूरे कर रही है और इस मौके पर जश्न का आयोजन किया गया है। ईडी की टीम बेंगलुरु, बेलगावी, गोकाक और गोवा में 18 जगहों पर तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई विदेशी निवेश और लेनदेन के शक में की जा रही…

Read More

भागलपुर। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिले भागलपुर में प्रशासन ने राहत शिविरों में रह रहे बच्चों (जेन-अल्फा) की पढ़ाई और मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए हैं। राहत शिविरों में टीवी लगाए गए हैं, जिससे वहां रहने वाले लोग, खासकर बच्चे खुश हैं। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसके कारण भागलपुर का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आया है। इससे प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविरों का बंदोबस्त किया है। वहीं, बाढ़ग्रस्त नाथनगर क्षेत्र के लोगों के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड मैदान में राहत शिविर संचालित किया जा रहा…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में जारी सियासी उठापटक के बीच वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, “आपको अवगत कराना है कि मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते-नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। वे पिछले 35 वर्षों से बीएसपी और मान्यवर साहेब कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहे हैं। आप…

Read More

रांची। जिला स्कूल के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रमंडल परिसर में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। 50 साल से अधिक पुरानी जर्जर जलमीनार को तोड़ने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और भारी-भरकम ढांचा भरभराकर जमीन पर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलामू जिले के पड़वा मोड़ निवासी 25 वर्षीय सत्या भुइयां और 42 वर्षीय मैथली शरण महतो के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, एसपी और एसडीओ समेत जिला प्रशासन के…

Read More

रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस बुधवार को रामगढ़ स्थित लाइंस क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्ता विहिप केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह के अलावा झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, आरएसएस जिला सह संघचालक चंद्र बहादुर एवं विहिप जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक मौजूद रहे। अम्बरीष सिंह ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए अजेय हिंदू शक्ति खड़ी करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के बाद…

Read More

रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में सामने आई कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने कोर्ट में बेहद चौंकाने वाले दावे किए हैं। तत्कालीन जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांग्ते की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीआईडी ने हलफनामा दाखिल किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, छापेमारी के बाद पद से इस्तीफा देकर ख्यांग्ते आधिकारिक लैपटॉप और पेन ड्राइव साथ ले गए थे, जिनसे डेटा डिलीट किया गया और हार्ड डिस्क को नुकसान पहुंचाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। हलफनामे में खुलासा हुआ है कि इस धांधली के पीछे जेपीएससी अधिकारियों, बिचौलियों और ब्लैकलिस्टेड परीक्षा एजेंसी का…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) प्रतियोगिता परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता व रुपयों के बल पर सीट बेचने के मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआइटी ने बुधवार को 40 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की। एसआइटी उनसे जालसाजी के सबूत जुटा रही है। इस परीक्षा में कुल 1932 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनमें से अब तक 390 अभ्यर्थियों से एसआईटी ने पूछताछ पूरी कर ली है। पूछताछ में जिन सफल अभ्यर्थियों के विरुद्ध वित्तीय लेन-देन व पेपर लीक से संबंधित सबूत मिलते जा रहे हैं, उन्हें एसआईटी गिरफ्तार करती जा रही है।…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। बुधवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पुरस्कारों के 16वें संस्करण में विशेष रूप से प्रस्तुत मूल रिपोर्टों में सर्वोच्च श्रेणी में मान्यता प्राप्त, यह समिति संसद के दोनों सदनों की उन केवल चार संसदीय समितियों में से एक है जिन्हें इस वर्ष इस प्रमुख…

Read More