Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
- एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
- रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
- जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
- शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
- एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
- DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
Author: News Maati
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय परिसर में पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कैफे सिर्फ झारखंड के पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के हुनर, श्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को नया मंच देने की महत्वपूर्ण पहल है।मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने के बाद ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब उनके उत्पादों और सेवाओं को बाजार से जोड़कर स्थायी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पलाश के माध्यम से स्वयं सहायता…
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था में रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FSO) और भारतीय सुरक्षा एवं आतंकवाद-रोधी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। पुतिन के जमीनी सफर के लिए विशेष रूप से तैयार ‘ऑरस सीनेट’ (Aurus Senat) बख्तरबंद लिमोजीन का इस्तेमाल किया जाता है। इस कार को अक्सर ‘चलता-फिरता बंकर’ कहा जाता है। इसकी सुरक्षा क्षमता को देखते हुए इसे राष्ट्रपति की…
कोडरमा। जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर सीआईडी की जांच का दायरा अब कोडरमा तक पहुंच गया है। गुरुवार की देर रात कोडरमा पहुंची सीआईडी की दो अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी संदीप कुमार तथा डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवढाब निवासी राजेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के लिए सीआईडी अपने साथ रांची ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार,जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान…
कोलकाता। जमशेदपुर के प्रसिद्ध होटल व्यवसायी निखार सबलोक की हत्या के मामले में झारखंड पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एक ट्रैफिक सार्जेंट और एक महिला सिविक वालंटियर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कोलकाता पुलिस कर्मियों की पहचान बेलेघाटा ट्रैफिक गार्ड के सार्जेंट अयन गुप्ता और महिला सिविक वालंटियर ट्विंकल दास (पिंकल दास) के रूप में हुई है। झारखंड पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने कोलकाता के पुलिस मुख्यालय, लालबाजार में इन दोनों से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में सहयोग न करने और संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उन्हें ट्रांजिट…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा नीले रंग के कपड़े, गमछे और मंचों पर नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल नीला रंग अपनाने से वर्षों पुरानी जातिवादी, संकीर्ण, सामंती और पूंजीवादी सोच नहीं बदल सकती। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज के हित और कल्याण की बात करने से पहले इन दलों को अपना दिल और दिमाग साफ करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों…
Su-57, ब्रह्मोस-NG, S-400 और परमाणु ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार तड़के विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचे। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर आयोजित किसी BRICS सम्मेलन में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत भागीदारी है। सम्मेलन के औपचारिक कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के…
रांची । राज्य में जेपीएससी जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने उच्चतम न्यायालय में दो हस्तक्षेप आवेदन (आईए) दाखिल किया है। यह जानकारी मंच की ओर से गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति की ओर में बताया गया कि लाखों प्रतियोगी छात्रों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को अब सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। मंच की ओर से बताया गया कि हरिशरण देवगन वर्सेस स्टेट ऑफ झारखंड मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में 11…
रांची। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने महत्वपूर्ण पहल की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य तकनीक की उपलब्धता को लेकर जल्द ही जर्मनी और ओमान के साथ समझौता किया जाएगा। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 32 देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में विकसित अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण, नई दवाइयां, डिजिटल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे तकनीकी विकास का प्रदर्शन किया। डॉ. अंसारी ने…
रांची। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि महिला किसान खुशहाली योजना राज्य की महिला किसानों के लिए फ्लैगशिप योजना बनने जा रही है। विभिन्न संस्थाओं, विशेषज्ञों और महिला किसानों से मिले सुझावों के आधार पर समेकित खेती को केंद्र में रखकर योजना तैयार की जा रही है। विभागीय स्तर पर सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं को अंतिम रूप देने के बाद इसे जल्द मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री शिल्पी तिर्की गुरूवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में कृषि विभाग की प्रस्तावित महिला किसान खुशहाली योजना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में बाेेल रही थी। बैठक…
रांची। रांची में बिजली के खंभों से इंटरनेट और केबल तारों का मकड़जाल हटाने के दौरान शहर में इंटरनेट सेवा बाधित होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं से जवाब तलब किया है कि किस तारीख को, किन इलाकों में और कितने कनेक्शन काटे गए तथा अब तक कितने कनेक्शन बहाल किए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने बाधित सेवाओं को तुरंत बहाल करने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। गुरुवार…